दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग से पहले की मेरी टिप्पणी याद करें। मैंने कहा था कि निफ्टी 5350 तक जाएगा। न इस, न उस, न किसी भी बाजार के किसी भी शख्स ने ऐसा कहा था। लेकिन हम बराबर ज़ोर देकर कहते रहे कि बाजार जल्दी ही 5350 का लक्ष्य हासिल कर लेगा। और, एकदम महेंद्र सिंह धोनी के अंदाज में बाजार ने दिवाली नहीं तो एक दिन बाद आज ऐसा कर दिखाया। निफ्टी पूरे 2.92 फीसदी कीऔरऔर भी

कल सेटलमेंट के आखिरी दिन हालत यह थी ज्यादातर लोग या तो शॉर्ट हुए पड़े थे या बाजार में आ रहे सुधार को पचाने को तैयार नहीं थे। लेकिन हमने निफ्टी के 5200 के ऊपर जाने का अनुमान पेश किया था और ऐसा ही हुआ। आज के लिए हमारा अनुमान 5350 का है। उसके बाद बाजार गिरता है या नहीं, इस बात को बारीकी से देखा जाना चाहिए। हालांकि गिरने की गुंजाइश बेहद कम है क्योंकि ज्यादातरऔरऔर भी

एक तरफ ब्याज दरों में वृद्धि, दूसरी तरफ सेटलमेंट का दिन। सो, हो गई निवेशकों के लिए सांप-छछूंदर की गति। न इधर, न उधर। न उगलते बनता है, न निगलते। ब्याज दरों में वृद्धि और कंपनियों के लाभार्जन में सुस्ती के चलते बाजार ओवरसोल्ड अवस्था में है। लेकिन ऑपरेटर बाजार के ज्यादातर ट्रेडरों के शॉर्ट होने जाने के विपरीत लॉन्ग हुए पड़े हैं। इसलिए दिशा तो बढ़ने की ही है। रविवार को इसी कॉलम में हमने आपकोऔरऔर भी

दिवाली की शुरुआत धनतेरस के पावन दिन से हो जाती है और वो दिन आज है। इस पवित्र दिन पर मैं आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। मैं जानता हूं कि यह कॉलम आप लोग नियमित रूप से और बेहद संजीदगी से पढ़ते हैं। अपने प्रति इतना भरोसा दिखाने के लिए मैं आप सभी का शुक्रगुजार हूं। शेयर बाजार से बुरे दौर का दलिद्दर अभी तक पूरी तरह भागा नहीं है। पर, निश्चित रूप से इसकाऔरऔर भी

अमेरिका का डाउ जोंस सूचकांक शुक्रवार को 267.01 अंक बढ़कर 11,808.79 पर पहुंच गया, जबकि इसका अब तक का शिखर 12,876 का है। वैसे, 12,876 का यह स्तर किसी अनार के फूटने की तरह था जो ज्यादा टिका नहीं। इसलिए 12,500 को डाउ का औसत उच्चतम स्तर माना जाता है। इस औसत से अमेरिकी शेयर बाजार गिरकर 10,405 तक चला गया था जो करीब-करीब 17 फीसदी की गिरावट दर्शाता है। लेकिन नीचे का स्तर भी ज्यादा टिकाऔरऔर भी

इस सेटलमेंट को खत्म होने में बस दो दिन बचे हैं और तेजड़ियों के लिए नए नवंबर के सेटलमेंट की जबरदस्त शुरुआत के लिए शुक्रवार से बेहतर कोई दूसरा दिन हो नहीं सकता। इधर हर बढ़त पर उनका सामना शॉर्ट सौदों से हो रहा है जो उनके लिए दिवाली गिफ्ट साबित हो रहे हैं। अगर सेटलमेंट के अंत में बाजार बढ़कर, मान लीजिए 5250 पर बंद होता है तो सारी कॉल मनी उनकी जेब में चली जाएगीऔरऔर भी

सारा का सारा बाजार कल यह उम्मीद लगा बैठा था कि निफ्टी आज 5200 के ऊपर खुलेगा। यह अलग बात है कि हमने धारा के खिलाफ जाकर खरीदने के बजाय निफ्टी में बेचने की सलाह दे रखी थी। हुआ यह कि प्री-ओपन सत्र में ही निफ्टी कल से 1.02 फीसदी गिरकर 5086.55 पर पहुंच गया। फिर गिरता-गिरता 5033.95 तक जाने के बाद दिन के अंत में थोड़ा सुधरकर 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 5091.90 पर बंदऔरऔर भी

निफ्टी या तो आज ही, नहीं तो सोमवार को 5170 के पार जा सकता है और फिर 5350 की मंजिल की तरफ बढ़ सकता है। फिलहाल वह 5114.35 तक जाने के बाद नीचे उतरा है। सेंच्रुरी टेक्सटाइल्स सीमेंट व्यवसाय को अलग करने की खबर जाहिर होने के बाद आज 4 फीसदी तक बढ़ गया। हमें कल ही आपको इसकी सूचना दे दी थी। बीईएमएल को ऑर्डर मिलने की बात हमने तब लिखी थी जब वह 465 रुपएऔरऔर भी

एक दिन में सेंसेक्स के 422 अंक और निफ्टी के 125 अंक बढ़ने के बाद बाजार का थोड़ा गम खाना लाजिमी था। फिर भी खुला तेजी के साथ तो बाजार चलानेवालों को थोड़ी मुनाफावसूली का मौका मिल गया। हालांकि सेंसेक्स 74.47 अंक और निफ्टी 21.55 अंक गिरकर बंद हुआ है। लेकिन इससे यह नहीं मान लेना चाहिए कि बाजार का रुख फिर उलट गया है। कल बाजार के बादशाह रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) का दिन है। वह सितंबरऔरऔर भी

कल निफ्टी में 4990 और 5030 के आसपास किए गए शॉर्ट सौदे अभी तक काटे नहीं गए हैं। कारण, बहुत से मंदड़िए मानते हैं कि बाजार गिरकर 4700 तक जाएगा क्योंकि कल आ रहे इनफोसिस के नतीजे, हो सकता है कि अच्छे न रहें। ब्याज दरों के बढ़ने से मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों को तगड़ी चपत लगी है। वहीं रुपए का कमजोर होना इनफोसिस की भावी संभावनाओं के लिए सुखद है। इनफोसिस ने जिस तरह से रुपए की विनिमयऔरऔर भी