भविष्य को भांपकर निवेश आज किया जाता है। लेकिन भविष्य कौन जानता है? कल क्या हो जाए, किसको पता! जो रिस्क अज्ञात हैं, उनका पता अभी से लगाया ही नहीं जा सकता। लेकिन जो ज्ञात रिस्क हैं, उनका भी सही-सही आकलन बेहद मुश्किल है। फिर भी हम सभी अतीत का पैटर्न देखकर वर्तमान में निवेश करते हैं ताकि भविष्य में अच्छा रिटर्न मिल सके। यह सहूलियत भी उन्हीं के लिए हैं जो ज़रूरत व आकस्मिकता के इंतज़ाम के बाद इफरात कमा रहे हैं। बाकी लोग तो रोज़ी-रोटी, घर-परिवार व बाल-गोपाल को सही ढंग से पाल-पोस लें, यही काफी है। वे शेयर बाज़ार या कहीं भी निवेश का जोखिम उठा ही नहीं सकते। इफरात कमानेवालों को भी जान लेना चाहिए कि यह ऐसा बिजनेस है, जिसमें आप अगर दस में छह बार सही निकले तो अच्छा कर रहे हैं। दस में दस बार तो छोड़िए, आप नौ बार भी सही नहीं हो सकते। यह भी जान लें कि बड़ी कंपनियों में निवेश से ज्यादा रिटर्न नहीं मिलता। ज्यादा रिटर्न तो वही कंपनियां देती हैं जो अभी छोटी हैं और भविष्य में बड़ी बन सकती हैं। इसलिए स्मॉल-कैप कंपनियों में कई गुना रिटर्न देने की सामर्थ्य होती है। लेकिन ऐसी कंपनियां घाटा ही नहीं, पूरा निवेश भी डुबा सकती हैं। अब तथास्तु में आज की कंपनी…
यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं।
इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...
