आईएमएफ ने आगाह किया है कि अगर सुपर अल-नीनो आगे गहराता है तो भारत पर तीन तरह से नकारात्मक असर पड़ सकता है। पहला, मौसम के अतिरेक से कृषि उत्पादकता और फसलों की पैदावार घट सकती है। दूसरा, कृषि से आनेवाली सप्लाई घटने से ज़रूरी खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ सकते हैं। तीसरा, खाद्य वस्तुओं की महंगाई आम परिवारों के लिए अघोषित टैक्स का काम करेगी और उपभोग की अन्य चीजों पर उन्हें अपना खर्च घटाना पड़औरऔर भी