पिरामल हेल्थकेयर के जेनरिक दवा व्यवसाय को अमेरिकी कंपनी एब्बॉट द्वारा खरीदे जाने के लगभग एक महीने बाद ही भारतीय दवा उद्योग में एक और बड़ा सौदा होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज अपना फॉर्मूलेशन बिजनेस बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी फाइजर को 250 करोड़ डॉलर (लगभग 11,560 करोड़ रुपए) में बेचने जा रही है। इसके तहत कंपनी के चेयरमैन व प्रवर्तक के. अंजी रेड्डी की पूरी की पूरी 25.77 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी फाइजर कोऔरऔर भी

आखिरकार रोलओवर जाते-जाते थोड़ी तकलीफ दे ही गया। हालांकि निफ्टी खुद को 5300 के स्तर पर टिकाए रखने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसमें दम नहीं दिख रहा। वैसे तो हमने कल ही शॉर्ट कॉल (बेचने की सलाह) हटा दी थी, लेकिन निफ्टी के 5140 पर जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी के मद्देनजर हमने कुछ ऐसी लांग कॉल (खरीदने की सलाह) दी हैं जिन्हें सबसे ज्यादा रक्षात्मक माना जाता है। जोऔरऔर भी

इस समय 1,26,700 भारतीयों के पास दस लाख डॉलर (4.62 करोड़ रुपए) से ज्यादा की संपत्ति है। लगभग 120 करोड़ की आबादी के हिसाब से गिनें तो हर 9471 भारतीयों में से केवल एक व्यक्ति इतना धनवान हैं, जबकि स्विटजरलैंड में हर 1000 में से 35 लोगों के पास इतनी संपदा है। मेरिल लिंच की वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार भारत में इस स्तर के एचएनआई (हाई नेटवर्थ इंडीविजुअल्स) की संख्या 2005 में 83000, 2006 में 1,00,015औरऔर भी

हमारे देश में कुछ चीजें इतनी महीन तरीके से हो जाती हैं कि किसी को आभास ही नहीं होता कि इसमें कुछ गड़बड़ भी है। जैसे, बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना जारी कर तय कर दिया कि कंपनियों द्वारा जारी किए जानेवाले एक साल तक के अपरिवर्तनीय डिबेंचरों (एनसीडी) में न्यूनतम निवेश 5 लाख रुपए का होगा। इसके बाद यह निवेश एक-एक लाख करके बढ़ाया जा सकता है। हालांकि यह नियम एनसीडी के प्राइवेटऔरऔर भी

ज्ञान और धन, दोनों ही बिना जोखिम उठाए नहीं मिलते। यह आज का नहीं, बल्कि शाश्वत सच है। संत कबीर भी कह चुके हैं कि जिन ढूंढा तिन पाइयां, गहरे पानी पैठि; मैं बपुरा बूड़न डरा, रहा किनारे बैठि।और भीऔर भी

लक्ष्मी विलास बैंक बुधवार को बीएसई में 2.41 फीसदी बढ़कर 91.35 रुपए और एनएसई में 2.64 फीसदी बढ़कर 91.45 रुपए पर बंद हुआ है। यह अभी 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर 124.80 और न्यूनतम स्तर 70 रुपए के लगभग बीच में है। असल में हुआ यह कि बीते वित्त वर्ष 2009-10 की चौथी तिमाही में इसे 240.22 करोड़ रुपए की आय पर 20.77 करोड़ रुपए का घाटा लग गया। इसी वजह से पूरे वित्त वर्ष 2009-10 मेंऔरऔर भी

रोलओवर में केवल एक दिन बचा है। चूंकि बाजार (निफ्टी) ने खुद को 5300 के स्तर पर जमा लिया है, इसलिए लगता है कि नए सेटलमेंट में यह धमाके के साथ 5800 की ओर बढ़ सकता है। आईएफसीआई अभी के लिए प्यारा स्टॉक रहेगा। इस्पात, सेंचुरी व एस्सार ऑयल में गदर मचेगी और मेटल स्टॉक्स में फिर से रैली शुरू होगी। अभी तक हमने साबित कर दिया है कि निफ्टी में हमारी कॉल सबसे बेहतर रही हैंऔरऔर भी

साल 2009 में एशिया में करोड़पतियों की संख्या बढ़कर 30 लाख हो गई है और यह आज तक के इतिहास में पहली बार यूरोप की बराबरी में आई है। यही नहीं, एशिया के करोड़पतियों की कुल संपत्ति 9.7 लाख करोड़ डॉलर रही है जबकि यूरोप के करोड़पतियों की कुल संपत्ति 9.5 लाख करोड़ डॉलर ही रही है। यह निष्कर्ष है मेरिल लिंच-कैपगेमिनी की ताजा वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट का। रिपोर्ट ने चुटकी लेते हुए कहा है कि जबऔरऔर भी

पिछले साल अगस्त से ही म्यूचुअल फंड उद्योग को दुरुस्त करने और उसमें रिटेल निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने की कोशिश में लगे सेबी चेयरमैन सी बी भावे ने लगता है हथियार डाल दिए हैं। बुधवार को मुंबई में उद्योग संगठन सीआईआई (कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री) के म्यूचुअल फंड सम्मेलन में उन्होंने कहा कि म्यूचुअल फंड उद्योग को खुद ही एक आम नीति का प्रस्ताव पेश करना चाहिए कि इस उद्योग को कैसे संचालित किया जाए। सम्मेलन मेंऔरऔर भी

निर्वाण कहीं और नहीं, इसी दुनिया, इसी जीवन में मिलता है। यह सम्यक सोच, संतुलित चिंतन और मन की शांति की अवस्था है। दूसरों का कहा-सुना काम आता है, लेकिन सफर हमारा अकेले का ही होता है।और भीऔर भी