अपना शेयर बाज़ार गिरते-गिरते संभल जा रहा है। हालाकि देर-सबेर उसका गिरना तय है। लेकिन अहम सवाल है कि गिरा तो कहां तक गिर सकता है? जानकार कहते हैं कि निफ्टी-50 अगर अपने शिखर से 20% गिर जाए यानी 15,000 से नीचे पहुंच जाए तो कोई अचम्भा नहीं करना चाहिए। दरअसल 20% गिरना बाज़ार के तेज़ी से मंदी के दौर में चले जाने की सर्वमान्य परिभाषा है। अभी तो नकारात्मक खबर भी सकारात्मक असर दिखा जाती है,औरऔर भी

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई या एफआईआई) ने नवंबर में भारतीय शेयर बाज़ार के कैश सेगमेंट से 39,912 करोड़ रुपए निकाले हैं। लेकिन न जाने किस आधार पर एनएसडीएल इस दौरान एफपीआई की शुद्ध बिकवाली का आंकड़ा मात्र 5945 करोड़ रुपए दिखा रहा है। हो सकता है, वह फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस सेगमेंट के आंकड़े भी मिला देता हो। लेकिन ऐसा करने पर गलत तस्वीर सामने आएगी क्योंकि ऑप्शंस का मूल्य दिए गए प्रीमियम के आधार पर नहीं, बल्किऔरऔर भी

जानकार बोलते हैं कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के समय शेयर बाज़ार ज्यादा नहीं गिरा था। इस बार भी हो सकता है कि ओमिक्रॉन का ज़ोर का झटका धीरे से लगकर निकल जाए। लेकिन जिस तरह से अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की कगार पर हैं और मुद्रास्फीति दुनिया के तमाम देशों में गम्भीर समस्या बनती जा रही है, वैसे में शेयर बाज़ार इन वजहों से भी धराशाई हो सकता है। तब उभरते देशों से विदेशी निवेशकऔरऔर भी

घबराहट व अफरातफरी के माहौल में रिटेल ट्रेडर बहुत ज्यादा चौकन्ने हो जाते हैं और दो कदम पीछे, एक कदम आगे की डिफेंसिव रणनीति अपनाते हैं। वहीं, बड़े व प्रोफेशनल ट्रेडर रिस्क को समझते हुए एक कदम पीछे, दो कदम आगे की एग्रेसिव रणनीति अपनाते हैं। असल में तमाम जानकारों का मानना है कि डेल्टा वैरिएंट भी बाज़ार को ज्यादा गिरा नहीं पाया था तो ओमिक्रॉन का असर भी अंततः कुछ दिनों बाद ठंडा पड़ जाएगा। वैसेऔरऔर भी

कोरोना वायरस का डेल्टा से कहीं ज्यादा खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन दुनिया में दस्तक दे चुका है। बताते हैं कि दक्षिण अफ्रीका में किसी एचआईवी संक्रमित मरीज से म्यूटेट होकर निकले इस वैरिएंट पर वैक्सीन भी असर नहीं करती। यूरोप से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक इसकी धमक पहुंच चुकी है। भारत सरकार भी चौकन्नी हो गई है। हालांकि कुछ डॉक्टरों का कहना है कि अपने यहां जीनोम सीक्वेंसिंग का व्यापक सुविधा नहीं है तो कोरोना मरीजों के असली वायरसऔरऔर भी

शेयर बाज़ार अचानक जब धराशाई होने लगता है तब निवेश का वाजिब पोर्टफोलियो बनाने की अहमियत समझ में आती है। वैसे तो निफ्टी-50 और सेंसेक्स-30 भी क्रमशः 50 और 30 स्टॉक्स से मिलकर बना एक तरह का पोर्टफोलियो ही है। लेकिन इनका उठना-गिरना बाज़ार के उठने-गिरने का पर्याय है। इनके ज्यादा गिरने पर निवेश का पोर्टफोलियो ज्यादा न गिरे, ऐसी कंपनियों की टोकरी बनाना ही असली पोर्टफोलियो बनाना होता है। अमूमन 20-30 स्टॉक्स या कंपनियों की सूचीऔरऔर भी

वित्तीय बाजार में ट्रेडिंग से कमाने निकले हैं तो पहली बात समझ लीजिए कि यह एक बिजनेस है। लागत जितनी कम होगी, मुनाफे का मार्जिन उतना ज्यादा होगा। दूसरी बात, आपके पास बहुत सीमित पूंजी है। इस ट्रेडिंग पूंजी को हमेशा इतना बचाना है कि यह उड़ने न पाए। तीसरी और अंतिम बात। शेयर बाज़ार में ट्रेडिंग से कमाना अपने दिलोदिमाग को संयत रखते हुए दूसरों के मनोविज्ञान को ताड़ने का खेल है। शेयरों के रोज़मर्रा केऔरऔर भी

वित्तीय बाज़ार की ट्रेडिंग में अब पायथन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) का नया फंडा घुमाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि पायथन के साथ एआई और एमएल सीख लिया तो बाज़ार में कभी हार नहीं सकते। 100% सफलता की गारंटी। बस कोडिंग की भाषा सीखते जाइए। क्या कहा? इसे सीखना बहुत कठिन है, आपके लिए मुमकिन नहीं! कोई बात नहीं, हम आपको सॉफ्टवेयर दिला देते हैं। आइरिस+ आपको 55 से 60औरऔर भी

पहले टेक्निकल एनालिसिस का बड़ा हल्ला था। इसे सिखाने का दावा करनेवाले अच्छा कमा लेते थे। लेकिन अब मुफ्त का इतना माल-मत्ता इंटरनेट पर है कि ऐसे गुरुओं का कोई पुछत्तर नहीं रहा। फिर दौर आया अल्गोरिदम ट्रेडिंग का। इसे भी बताने, सिखाने और बेचनेवाले रिटेल ट्रेडरों के झुंड पर टूट पड़े। लेकिन धीरे-धीरे पता चला कि अल्गो ट्रेडिंग कुछ नहीं, बस कुछ नियमों का पुलिंदा है जिसे किसी को भी ट्रेडिंग करते वक्त ध्यान में रखनाऔरऔर भी

अजीब हाल है। जो लोग आईएएस-पीसीएस नहीं बन पाए वे आईएएस-पीसीएस बनाने का कोचिंग सेंटर चलाने लग गए। जो खुद अपनी शादी नहीं करा पाए वे शादियां कराने की दुकान खोल बैठे। जो खुद वित्तीय बाज़ार में ट्रेडिंग से कमा नहीं पाए. ऐसे तमाम तोतले घर-बैठे ट्रेडिंग सिखाने का चैनल चलाने लगे। समाज में फैली बेरोज़गारी, बढ़ती ज़रूरतों और लोगों के लालच का फायदा उठाकर ऐसे नाकारा लोग महीने में लाखों कमाने लग गए। इससे भी पूरीऔरऔर भी