अकेली स्पीक एशिया ही नहीं, और भी हैं ऑनलाइन सर्वे से लूटनेवाले

स्पीक एशिया ने इतना झूम-झामकर विज्ञापन नहीं किए होते तो शायद उसके फ्रॉड पर किसी की नजर नहीं जाती क्योंकि हमारे यहां के कानून इतने लचर हैं कि लूटनेवाले आराम से पतली गली से निकलकर जाते हैं। खुद स्पीक एशिया के सीईओ मनोज कुमार का कहना है कि भारत में 4200 मल्टी लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) कंपनियां सक्रिय हैं जिसकी खास वजह है यहां के कायदे-कानून का कमजोर होना। लचर कानूनों के कारण ही नब्बे के दशक में आम भारतीयों के करीब 20,000 करोड़ रुपए प्लांटेशन कंपनियों में डूब गए। इसके बाद इस तरह की सामूहिक निवेश स्कीमों (सीआईएस) को पूंजी बाजार नियामक संस्था, सेबी के तहत लाया गया।

हम एमएलएम कंपनियों और स्टॉक टिप्स या मल्टीबैगर के नाम पर लोगों को लूटनेवालों को फिलहाल किनारे रख दें तो ऑनलाइन सर्वे से ही आम लोगों को ठहनेवालों की कमी नहीं है। इस तरह के सर्वेक्षणों में हर सप्ताह भारी रिटर्न देने का दावा किया जाता है। जैसे, नैनो एक्सेल (Nano Excel) सर्वेयर पैकेज, स्टार सर्वेयर पैकेज या मेगा सर्वेयर पैकेज जैसी स्कीमों के जरिए 500 रुपए से लेकर 31,000 रुपए देने का दावा करती है। इसी तरह हॉलीवुड सर्वे कंपनी कहती है कि हफ्ते में 5-10 मिनट खर्च कीजिए और भारी धन कमाइए। यह महीने में 4000 रुपए की पक्की कमाई का भरोसा दिलाती है।

एक अन्य कंपनी स्पाइडी सर्वे है जो हर हफ्ते एक सर्वे के लिए 10 डॉलर देने का वादा करती है। वह कहती है कि आप सर्वे इनकम, बाइनरी इनकम, रेफरल इनकम और बोनस इनकम से कमाई कर सकते हैं। इन सभी का तंत्र एमएलएम कंपनियों जैसा है। यानी, आप दूसरे लोगों को जोड़ते जाइए, आपकी कमाई बढ़ती जाएगी। यहां तक कि इनकी देखादेखी कुछ देसी कंपनियों ने लोगों को इस तरह के सर्वे में फांसने का धंधा शुरू कर दिया है।

ऐसी दो भारतीय कंपनियां हैं एफएलसी ऑनलाइन इंडिया और राम सर्वे। एफएलसी ऑनलाइन इंडिया लोगों को एक निश्चित संख्या पूरी कर लेने के बाद मोबाइल फोन से लेकर स्कोडा व मर्सेडीज बेंज जैसी कारें का गिफ्ट देने का दावा करती है। उसकी स्कीम यही है कि सर्वे फॉर्म भर के कमाओ और लोगों को स्कीम में लाते जाओ, कमाई बढ़ाते जाओ। वह कहती है – 25 अरब डॉलर के मार्केट रिसर्च उद्योग का हिस्सा बनो और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के तमाम उत्पादों के बारे में अपनी राय देकर घर बैठे महीने में 4000 रुपए से 40,000 रुपए कमाओ। इसके आपको ऑनलाइन स्रर्वे को भरने में हर हफ्ते बस एक घंटा खर्च करना है। (क्या बात है स्पीकएशियंस! आपके लिए कमाई का एक और जानदार जरिया और वो भी एकदम देशी)

लेकिन जरा संभलकर। एफएलसी का सदस्य बनने के लिए पहले 6500 रुपए देने पड़ते हैं जिसमें कंपनी 52 हफ्तों तक हर हफ्ते 1000 रुपए देने का दावा करती है। दो नए लोगों को सदस्य बनाने पर आपको हर हफ्ते 500 रुपए और मिलेंगे। आप जितने चाहें उतने सदस्य बना सकते हैं। किसी को कंपनी में शामिल होने के लिए रेफर करेंगे तो वह हर रेफरल पर 500 रुपए देगी। कोई सदस्य जैसे ही 20 यूनिट/जोड़े यानी 40 लोगों को जोड़ने की कड़ी पूरी कर लेता है, उसे कलर मोबाइल फोन दिया जाता है। 90 यूनिटें पूरी करने पर उसे लैपटॉप मिलता है। हालांकि कंपनी यह नहीं बताती कि वह किस ब्रांड का मोबाइल या लैपटॉप देगी। इसलिए कोई भी चाइना-मेड माल पकड़ा कर आपको चलता कर सकती है।

मामूली गिनती से साफ हो जाएगा कि इसमें कौन फायदे में है, आप या एफएलसी? आपके जरिए 20 यूनिट यानी 40 लोग कंपनी से जुड़े गए तो कंपनी को मिल गए 6500 x 40 = 2,60,000 रुपए। इस पर आपको एक कलर मोबाइल फोन मिल जाएगा। बाकी इस 2.60 लाख में से कंपनी को कितने मिले? 90 यूनिटों पर एफएलसी को मिलेंगे 11.70 लाख और आपको मिलेगा एक लैपटॉप। 350 यूनिटें पूरा कर लेने पर आपको मोटरसाइकिल से लेकर टाटा सफारी, स्कोडा या यहां तक कि मर्सेडीज बेंज तक ईनाम में मिल सकती है। आपके 350 यूनिटें पूरा करने पर कंपनी को मिल जाते हैं 45.50 लाख रुपए। यकीनन, यह सब सुनकर आपको लालच आ गया होगा क्योंकि हर महीने आपको 1000-2000 रुपए तो अलग से मिल ही रहे हैं ना!

लेकिन मल्टी लेवल मार्कैटिंग कंपनियों का यही जाल होता है जिसमें नीचे के लाखों लोग डूब जाते हैं, जबकि ऊपर के कुछ सैकड़ा या हजार लोग लाखों लेकर चंपत हो जाते हैं। राम के नाम पर चलाई जा रही कंपनी राम सर्वे का भी यही हाल है। वह 3500 रुपए में पंजीकरण कराती है, जिसमें से 500 रुपए आजीवन पंजीकरण और बाकी 3000 रुपए राम टुडे नाम की ई-पत्रिका में सहयोग के लिए होते हैं। यह पत्रिका सदस्य बननेवालों को 11 महीने तक हर पखवाड़े दी जाती है। कंपनी 44 हफ्तों तक हर हफ्ते 500 रुपए की आय का वादा करती है। हर जोड़े पर 500 रुपए और हर रेफरल पर 250 रुपए अलग से। राम सर्वे भी उपहार के रूप में मोबाइल और कार तक बांटती है।

(मनी लाइफ की रिपोर्ट पर आधारित)

3 Comments

  1. namskar dosto & jai speakasia

    jago mohan pyare jago
    shabash aaj hamare desh k sare nete (sare “mohan”) ras lila se jag gaye h

    speakasia ko fraud sabit kar ne k piche mat bhago life ka THE END ho jayega.

    agar aap log kisi ka accha ho ta huva nahi dekh sakte to apni aankhen daan karo.
    or vo daan phokat may karo or vo aise garib ko do jo “SPEAKASIA” may survey bhar kar mahine k 4000 rs. kamaye to tumara daan kuch to aam insaan k kaam aayega.

    agar “SPEAKASIA” ko aap log froud bata rahe ho to india may MNC q chala rahe ho.

    aaj har koi “SPEAKASIA” ko chor sabit kar ne par tule h, agar speakasia chor b hai to vo koi choti chor company nahi h aaj hamare puri desh ki aabadi 100 cr se b zyada h to “SPEAKASIA” sirf 20 lakh logo ki topi nahi gumaygi kam se kam 20 cr logo ki topi gumayegi tab hum chor compnay keh sakte h or aaj jo neta hamari company ko chor keh rahe h vo kudh konse dudh k dule h saale sub k sub upar se niche tak sub corrupt h pehle kudh k girbaan may jaak kar dekho phir dusro par ungli utaoo.

    star news valo ki to maa ka saki naka kar dena chahiye. salo ko goa may gen x bazar may zadu marne nahi diya to salo ne “SPEAKASIA” ki burai shuru kar di mujse kehte may b vahi tha may unki ye tivra ichha puri kar deta. sale mile nahi muje nahi to 1 1 ko chun chun k marta k sale kabhi kisi ka interview dhikhane se pehle apni nani ko yaad karte.

    kudh kya kar rehe h vo to kisi ko nahi batayenge lekin dusara kya kar raha h vo pehle batayenge,
    star news ko kis ne kitne paise diye vo koi nahi batayega lekin “SPEAKASIA” logo ko mahine k 4000 deti h vo pehle batayenge, sala jo neta chunav jit k aata h or kehta h k may swiss bank ka sara paisa vapas india may leaaunga lekin kuch dino baad vo hi netas usi bank may apna or chaccount open karta h.

    netao, kamino, salo, harmjado, abhi abhi waqt h sudhar jao speakasians ki badhuuva mat lo nark may YAMRAAJ ji tum sab ko kholte huve tel may talenge, tumara sir kat kar hum speakasians ko football khel ne denge.

    agar kahi se guss khane na mile to “SPEAKASIA” may apna login kar do imandari k mahine k 4000 kamne milenge.

    RAAJ KUMAR saab ne thik kaha k
    “JAANI JIN K GHAR SHISHE K HOTE H VO BHATHROOM MAY KAPDE BADLTE H.”

    JAB TAK SURAJ CHAND RAHEGA SPEAKASIA ZINDABAAD RAHEGA.

  2. I m a Speakasian,,,
    i m with u Devendra……….
    proud to be an speakasian..
    we will fight against these misshappenings

  3. aap jo kh rahe h wo thik h star news walo ne hi bghya h use phele aaram se pin genrate ho rahi mthi par ab kya kya ab bhi aap kh sakte h ki paise vapas mil jagye?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *