देशी संस्थागत निवेश उड़ा जैसे तिनका!

देशी निवेशक संस्थाएं (डीआईआई) बराबर शेयर बाज़ार में खरीदे जा रही हैं। लेकिन विदेशी निवेशकों के साथ ही रिटेल निवेशक भी अब बेच-बाचकर निकल रहे हैं तो इसकी मूल वजह यह है कि भारत की विकासगाथा पर उनका भरोसा तार-तार हो चुका है। भारतीय कंपनियों के प्रवर्तक भी अपनी शेयरधारिता बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। निफ्टी-50 सूचकांक में शामिल निजी क्षेत्र की कंपनियों के प्रवर्तकों की इक्विटी हिस्सेदारी मार्च 2024 के 29.8% से घटकर जून 2026 तक 27.1% पर आ गई है। माना जाता है कि शेयरों के भाव धन के प्रवाह से तय होते हैं। लेकिन सवाल उठता है कि जब विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) भारतीय शेयर बाज़ार से धन निकाल रहे थे, ठीक उसी समय हमारे घरेलू संस्थागत निवेशक उनसे कहीं ज्यादा खरीद रहे थे, तब भी हमारा बाज़ार इतना गिरा क्यों? वित्त वर्ष 2024-25 में एफपीआई ने शुद्ध रूप से ₹1.27 लाख करोड़ निकाले तो डीआईआई ने ₹6 लाख करोड़ डाले जिसमें से ₹4.7 लाख करोड़ तो अकेले म्यूचुअल फंडों ने ही लगाए। वित्त वर्ष 2025-26 में एफपीआई की शुद्ध निकासी ₹1.81 लाख करोड़ रही तो डीआईआई की शुद्ध खरीद ₹8.5 लाख करोड़ थी। इस साल 2026-27 में अब तक एफपीआई ने ₹1.76 लाख निकाले हैं तो डीआईआई ने ₹4.66 करोड़ डाले हैं। इतनी भारी खरीद बेअसर क्यों? अब बुधवार की बुद्धि…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field