भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अनुसार 31 मार्च 2011 तक देश के 98.5% गांवों तक सार्वजनिक टेलीफोन पहुंच चुके थे। देश में कुल गांवों की संख्या 5.94 लाख है। इनमें से 5.85 लाख गांवों में सार्वजनिक फोन उपलब्ध हैं। हर सौ की आबादी में हिमाचल के गांवों में 70.23, पंजाब में 56.92, केरल में 53.25, हरियाणा में 51.23, तमिलनाडु में 48.92 और मध्य प्रदेश में 22.92 लोगों पर फोन है। सबसे कम फोन घनत्व बिहार मेंऔरऔर भी

भारत जापान से मंगाए डीजल इंजिन और गियर बॉक्स पर आयात शुल्क की दरों में भारी कटौती करेगा। ऐसा दोनों देशों के बीच हुए नए समझौते के तहत किया जाएगा। भारत और जापान के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी का नया समझौता (सीईपीए) सोमवार, 1 अगस्त 2011 से ही लागू हुआ है। समझौते के अनुसार जापान से आयातित डीजल इंजिन पर शुल्क को अगले छह साल में मौजूदा 12.5 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया जाएगा, वहींऔरऔर भी

सार्वजनिक क्षेत्र की नामी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स (भेल) को अमेरिका की मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने दुनिया में सबसे ज्यादा नवोन्मेष करने वाली कंपनियों की सूची में नौवां स्थान दिया है। फोर्ब्स के ताजा अंक में छपी इस सूची में भेल भारत की अकेली इंजीनियरिंग कंपनी है। वह अपने जैसे उपकरण बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों से काफी आगे है। इस सूची में पहले पायदान पर अमेरिका की आईटी कंपनी (सेल्सफोर्स डॉट काम) है जबकि दूसरा स्थानऔरऔर भी

तिरुपति के मशहूर मंदिर तिरूमाला तिरूपति देवस्थानम की प्रतिष्ठित श्री सेवा परियोजना को हासिल करने के लिए टीसीएस और विप्रो जैसी तीन कंपनियां दौड़ में लगी हैं। ये कंपनियां सूचना प्रौद्योगिकी सेवा उपलब्ध कराएंगी जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सेवा मिल सकेगी। फिलहाल मंदिर श्रद्धालुओं को ई-सेवा, ई-एकोमोडेशन, ई-सुदर्शनम और ई-हुंडी जैसी चार प्रमुख ई-सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। श्री सेवा परियोजना मंदिर प्रशासन को कमरा व लड्डू जैसी सेवा उपलब्ध कराने में मदद करेगी। तिरूमाला तिरूपति देवस्थानमऔरऔर भी

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने तय किया है कि अगर कंपनी के किसी अनुबंध को उसके शेयरधारक आमसभा में विशेष प्रस्ताव लाकर पारित कर देते हैं तो मंत्रालय उसे अपना अनुमोदन ऑनलाइन दे देगा। ऐसा समय की अनावश्यक बरबादी को रोकने के लिए किया गया है। इसके लिए कंपनी एक्ट, 1956 की धारा 297 के तहत प्रावधान किया गया है जिसे 24 सितंबर, 2011 से लागू कर दिया जाएगा। नई प्रक्रिया के तहत तय शुल्‍क देकर अब अनुमोदनऔरऔर भी

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कॉटन और कॉटन यार्न पर डीईपीबी (ड्यूटी इनटाइटलमेंट पासबुक) स्कीम की सुविधा पूर्व तिथि से बहाल कर दी है। वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने बताया कि कॉटन यार्न पर यह सुविधा 1 अप्रैल 2011 और कॉटन पर 1 अक्टूबर 2010 से बहाल की गई है। उन्होंने कहा, “मैं पिछले कुछ दिनों में कॉटन व कॉटन यार्न उद्योग की स्थिति की समीक्षा की। इन दोनों ही उद्योग क्षेत्रों को अंतरराष्ट्रीय व घरेलू बाजारऔरऔर भी

तिहाड़ जेल में बंद पूर्व टेलिकॉम मंत्री ए राजा ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गृह मंत्री पी चिदंबरम को भी लपेटा है। राजा ने कहा है कि स्पेक्ट्रम की ब्रिकी को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मौजूदगी में मंजूरी दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि डीबी रियल्टी को स्पेक्ट्रम बेचने की मंजूरी तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी दी थी। इस बीच जहां प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी ने जहां सरकार परऔरऔर भी

देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जून 2011 की तिमाही में अब तक की किसी भी तिमाही से ज्यादा शुद्ध लाभ कमाया है। लेकिन बाजार व विश्लेषकों के अनुमान से यह जरा-सा पीछे रह गया। बाजार को अपेक्षा 5720 करोड़ रुपए के शुद्ध लाभ की थी, जबकि कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2011-12 की पहली तिमाही में 5661 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया है। यह साल भर पहले की इसी अवधि के 4851औरऔर भी

लगातार नकारात्मक माहौल से जूझ रही देश की सबसे बडी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के लिए आखिरकार शुक्रवार को एक अच्छी खबर आ गई। कैबिनेट ने ब्रिटेन की कंपनी ब्रिटिश पेट्रोलियम (बीपी) के साथ उसकी साझेदारी को मंजूरी दे दी। इस फैसले पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दिखाते हुए आरआईएल का शेयर 1.49 फीसदी बढ़कर 870.60 रुपए पर बंद हुआ। बीपी और रिलायंस के बीच यह करार 720 करोड़ डॉलर का है। इसके तहत बीपी रिलांयस के साथ बनेऔरऔर भी

महंगाई ने आम आदमी की जेब में सुराख कर दी है। तमाम चीजों के साथ भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक ‘रेशम की डोरी’ के दाम भी बढ़ गए हैं। लेकिन राखी के कारोबार पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। रक्षाबंधन अभी करीब तीन हफ्ते दूर है। 13 अगस्त को इस बार पड़ रहा है रक्षाबंधन। लेकिन भाइयों और बहनों के बीच की भौगोलिक दूरियों के चलते देश भर के बाजार अभी से तरह-तरह कीऔरऔर भी