इनटेल कंपनी में काम कर चुके भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक राजीव गोयल ने अदालत में स्वीकार किया है कि उन्होंने राज राजारत्नम को कंपनी के बारे में भेद की बातें बताई थीं जिसके एवज में उनको 6 लाख डॉलर मिले थे। गैलियॉन हेज फंड के मुखिया राजारत्नम पर कंपनियों में अपने भेदियों की सूचनाओं के आधार पर शेयरों की खरीद-फरोख्त करके लाभ कमाने का आरोप है। गोयल ने अमेरिका में अब तक के इस सबसे बड़ेऔरऔर भी

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तमिलनाडु में नैवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन के दफ्तर और कंपनी के चार अधिकारियों के रिहायशी परिसरों की तलाशी ली है। अनुबंध देने में कथित अनियमितता के आरोप में यह तलाशी ली गयी है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सीबीआई की 23 सदस्यीय टीम ने मंगलवार रात छह घंटे तक तलाशी ली। कंपनी के कार्यालय और अनुबंध विभाग समेत कंपनी के कार्यकारी निदेशक (अनुबंध) बी शिवागनाम, वित्त निदेशालय मेंऔरऔर भी

भारत दौर पर आए दुनिया के तीसरे सबसे बड़े अमीर और निवेश के महारथी वॉरेन बफेट ने कहा है कि उनकी भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में कोई दिलचस्पी नहीं है। बता दें कि भारत का ऑटो बाजार दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में शुमार है। चालू वित्त वर्ष 2011-12 के अंत तक भारत दुनिया में कारों का छठा सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा। 80 साल के वॉरेन बफेट ने बुधवार को प्रमुख बिजनेस चैनल सीएनबीसीऔरऔर भी

भुवनेश्वर के रहने वाले एक व्यक्ति ने सिलिंडर से गैस रिसाव के बारे में पता लगाने के लिए एक उपकरण तैयार किया है। सुरक्षा नामक इस उपकरण को गौतम कुमार ने तैयार किया है जिससे गैस के मामूली रिसाव का पता लगाया जा सकता है और यह उपकरण अधिकतम पांच लोगों को इसके बारे में एसएमएस के जरिए सूचना देने में सक्षम है। यह संदेश अलार्म के साथ सुनाई देगा। इस उपकरण को तैयार करने के लिएऔरऔर भी

वनों की अंधाधुंध कटाई की वजह से देश के वन क्षेत्र में आ रही कमी पर चिंता जाहिर करते हुए राज्यसभा में सरकार से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की गई। उल्लेखनीय है कि इसी रविवार को पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने कहा था कि देश के 33 फीसदी हिस्से को वनों से ढंकने का लक्ष्य एकदम व्यावहारिक नहीं है। अभी देश के 21 फीसदी हिस्से में वन हैं। बुधवार को बीजेपी केऔरऔर भी

टाटा केमिकल्स इतने सारे रसायन बनाती है कि आम जनजीवन, खेती-किसानी और उद्योग तक इससे अछूते नहीं हैं। उर्वरक से लेकर नमक, सोडा एश, सीमेंट व बायोडीजल तक। चर्चा है कि उसे जापान से नमक का बड़ा ऑर्डर मिलनेवाला है। इस समय भूकंप व सुनामी से तबाह जापान के तमाम इलाकों में रूह कंपा देनेवाली ठंड पड़ रही है। जापान को अभी भारी मात्रा में नमक चाहिए। लेकिन उसके पास नमक के अपने स्रोत खत्म होने लगेऔरऔर भी

किसी से कुछ भी पाने की उम्मीद छोड़ दो। रिश्तों से लेकर ओहदे तक का सारा आवरण हटा दो। फिर देखो कि वह इंसान कैसा दिखता है। वही उसकी असली सूरत है। बाकी सब भ्रम है, छल है, दिखावा है।और भीऔर भी

विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम पूर्वानुमान में सटीकता लाने के लिए पूर्वानुमान प्रणाली में उत्तरोत्तर सुधार की आवश्यकता है ताकि लोगों में उस पर भरोसा कायम हो। उनको 23 मार्च को विश्व मौसम दिवस से ठीक एक दिन पहले यह बात की है। दिल्ली विश्वविद्यालय के भूगोल संकाय के प्राध्यापक डॉ आर बी सिंह कहते हैं कि हमारा मौसम पूर्वानुमान पूरी तरह विश्वसनीय और भरोसेमंद नहीं है। उन्होंने कहा कि चाहे अल्पकालिक पूर्वानुमान हो या दीर्घकालीनऔरऔर भी

चीन के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उसने आनुवांशिक रूप से संवर्धित 200 गायों का एक समूह तैयार किया है, जिनके जरिये इंसानों के दूध से मिलते-जुलते दूध का उत्पादन किया जा सकेगा। सरकारी समाचार पत्र ‘चाइना डेली’ के मुताबिक इन गायों के दूध से बनी खाने-पीने की वस्तुएं अगले दो साल में चीन के बाजारों में ब्रिकी के लिए पेश कर दी जाएंगी। चीन कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने इस तरह की गायों का एकऔरऔर भी

कई सालों की मशक्कत के बाद नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन (एनपीसीआई) ने प्रस्तावित विशिष्ट इंडिया कार्ड को अंतिम रूप दे दिया है जो व्यावसायिक रूप से लांच किए जाने के बाद वीजा व मास्टरकार्ड जैसी तुरंत भुगतान फर्मों की जगह लेगा। एनपीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट को बताया कि प्रस्तावित कार्ड का नाम Rupay (रूपे) होगा। कंपनी की बोर्ड बैठक में इसके लोगो को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। उल्लेखनीय हैऔरऔर भी