शांतता, निवेशकों का शिकार चालू आहे!

विचित्र पैराडॉक्स है कि देश का जीडीपी 7.8% बढ़ रहा है। लेकिन मारुति सुज़ुकी का लाभ 26% गिरा। सिप्ला के शुद्ध लाभ में 35% की गिरावट। एसीसी का मुनाफा तो घटती बिक्री के बीच 92% डूब गया। यह सैम्पल अपवाद नहीं, हकीकत है। लेकिन फाइनेंस के दिग्गज़ अर्थव्यवस्था का यह सच गले से नीचे उतारने को तैयार नहीं। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी के सीआईओ शंकरन नरेन कहते हैं कि समस्या दुनिया में चल रहे युद्ध और कच्चे तेल के चढ़ते दाम में है। भारतीय शेयर बाज़ार का मूल्यांकन वाजिब स्तर पर आ चुका है। यह निवेश का सही अवसर है, एसआईपी जारी रखें। वैसे, फाइनेंस के दिग्गज अगर भारतीय अर्थव्यवस्था की हकीकत स्वीकार कर लेंगे तो भौकाल पर टिका उनका सारा धंधा बैठ जाएगा। लेकिन इस भौकाल में देश का आम निवेशक ऐसा फंसा है कि न निगल पा रहा है, न उगल पा रहा है। हर तरफ लालच का ऐसा विराट जाल है कि उसका बच पाना मुश्किल है। देश के 85.5% घरों में कम से कम एक स्मार्टफोन है। शेयर खरीदना-बेचना एप्प पर खटाखट। म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए पीसी या लैपटॉप की जरूरत नहीं। 2018-19 में म्यूचुअल फंड में एसआईपी से ₹92,700 करोड़ आए थे। 2025-26 में यह रकम ₹3.50 लाख करोड़ पर पहुंच गई। महीने में ₹100 भी बचे तो एसआईपी खटाक से खींच सकती है। अब गुरुवार की दशा-दिशा…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field