ब्रिक्स का 18वां शिखर सम्मेलन। भारत ने चौथी बार इसकी अध्यक्षता की। इसके पांच मूल सदस्यों – ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन व दक्षिण अफ्रीका में भारत सबसे गरीब है। हमारी प्रति व्यक्ति आय 2550 डॉलर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की 6110 डॉलर, ब्राज़ील की 9930 डॉलर, चीन की 13,660 डॉलर और रूस की 15,160 डॉलर है। विश्व बैंक के जुलाई 2026 के ताजा मानक के मुताबिक 14,375 डॉलर या अधिक प्रति व्यक्ति वाला देश विकसित है, जबकि 1176 से 4635 डॉलर प्रति व्यक्ति आय वाला देश निम्न मध्य आय का देश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का नारा फेंके जा रहे हैं। विश्व बैंक हर साल विकसित देश का मानक कम से कम 2% उठा देता है। इस लिहाज़ से 2047 तक विकसित देश की प्रति व्यक्ति आय 21,788 डॉलर से ऊपर होगी। तब तक विकसित देश बनने के लिए भारत का जीडीपी अगले 21 साल तक डॉलर में 10.76% सालाना की दर से बढ़ाना होगा, जबकि पिछले 11 साल में हम डॉलर में केवल 4.9% की विकास दर ही हासिल कर पाए हैं। इसलिए विकसित भारत@2047 महज हवाबाज़ी है। हालांकि भारत में संभावना भरपूर है। इसीलिए निवेश के अवसर हैं। अब तथास्तु में आज की कंपनी…
यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं।
इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...
