विदेशी भागते समझके, रिटेल घबराके

दो साल से भारतीय शेयर बाज़ार की वाट लगी हुई है। जिन दो सालों में दक्षिण कोरिया का कम्पोजिट सूचकांक 114.9%, ब्राज़ील का बोवेस्पा सूचकांक 57.9%, अमेरिका का एस एंड पी 500 सूचकांक 31.3%, लंदन का फुटसी सूचकांक 29.3% और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक 12.2% बढ़ा है, उन्हीं दो सालों में हमारा निफ्टी-50 सूचकांक 6.3% गिरा है। इस साल हैंगसेंग सूचकांक 12.3% गिरा है, जबकि बाकी चार सूचकांक 7.4% से 28.8% तक बढ़े हैं। मगर इस साल अब तक अपना निफ्टी-50 सूचकांक 12.98% गिर चुका है। कारण बड़ा साफ है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) अप्रैल 2024 से अब तक हमारे शेयर बाज़ार से शुद्ध रूप से ₹4.83 लाख करोड़ निकाल चुके हैं। हमारा बाज़ार बेहद खतरनाक हद तक गिर गया होता, अगर इसी दौरान घरेलू निवेशक संस्थाओं (डीआईआई) ने ₹15.96 लाख करोड़ की भारी भरकम खरीद न की होती। अब तो बाज़ार से विदेशी ही नहीं, रिटेल निवेशक भी घबराकर भाग रहे हैं। जून 2026 तक निफ्टी-50 स्टॉक्स में एफपीआई का निवेश घटकर 14.5 साल के न्यूनतम स्तर 21.1% पर आ चुका है। वहीं, एनएसई की लिस्टेड कंपनियों में रिटेल निवेशकों का निवेश जून 2024 के 7.66% (₹33.16 लाख करोड़) से घटते-घटते मार्च 2026 तक 7.12% (₹28.97 लाख करोड़) पर पहुंच गया। अब मंगलवार की दृष्टि…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field