बाज़ार में छोटों के लिए सूत्र दौलत का!

आम या रिटेल निवेशकों के लिए शेयर बाज़ार में सीधे निवेश का सूत्र इसमें छिपा है कि कैसे छोटी कंपनियों को तब पकड़ लिया जाए, जब उन पर बड़े निवेशकों की नज़र न पड़ी हो। वैसे भी छोटी कंपनियों को म्यूचुअल फंड या विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक आईपीओ के बाद अमूमन हाथ नहीं लगाते क्योंकि उनकी खरीद इतनी बड़ी होती है कि छोटी कंपनियों के शेयर अचानक चढ़ जाते हैं। इसलिए छोटी और संभावनामय कंपनियां दौलत बनाने के लिए छोटे निवेशकों के लिए बड़ी महफूज़ होती हैं। अर्थकाम अपने सीमित संसाधनों में हमेशा ऐसी कंपनियों की शिनाख्त में लगा रहता है। जैसे, हमने इसी कॉलम में 21 अगस्त 2022 को पहली बार एस.जे.एस. एंटरप्राइसेज़ को पकड़ा था। तब उसका दस रुपए अंकित मूल्य का शेयर ₹465 की रेंज में था। 9 दिसंबर 2024 को यह शेयर ₹1347 तक चला गया। लेकिन 20 अप्रैल 2025 को गिरकर ₹925 की रेंज में आ गया। तब हमें फिर इसमें निवेश का अवसर नज़र आया और जिसे हमने पूरे विस्तार से बताया। वो शेयर शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को ₹2365.50 के नए शिखर पर पहुंच गया। बड़े-बड़े ब्रोकर, नामी विद्वान व सलाहकार एस.जे.एस. में अब निवेश की सलाह दे रहे हैं। आज तथास्तु में एक और ऐसी ही कंपनी…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field