हमारे कपड़ा निर्यात का 60 फीसदी हिस्सा अमेरिका और यूरोप के बाजारों में होता है। इसलिए यूरोप व अमेरिका में कुछ भी गड़बड़ होती है तो देश का कपड़ा निर्यात बुरी तरह प्रभावित होता है। यूरोप के संकट के संदर्भ में केंद्रीय कपड़ा मंत्री दयानिधि मारन का कहना है कि हमारा एक पैर अब भी कब्र में है। वित्त वर्ष 2009-10 में देश का कपड़ा निर्यात 19 अरब डॉलर का रहा है। चालू वित्त वर्ष में कुल कपड़ा निर्यात का लक्ष्य 25 अरब डॉलर का है। टेक्सटाइल कृषि के बाद रोजगार देनेवाला दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है। इसमें करीब तीन करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला हुआ है।
2010-06-10