न निवेश, न निर्यात तो बढ़ क्या रहा है!

ऊपर-ऊपर चमकते-दमकते जीडीपी के नंबरों के झाग के नीचे भारतीय अर्थव्यवस्था में ऐसी विसंगतियां पनप रही हैं जो अभी तो नहीं, लेकिन भविष्य में कभी भी देश को विकराल संकट में धकेल सकती है। सारे हो-हल्ले के बावजूद भारत में निजी क्षेत्र का पूंजी निवेश नहीं हो रहा। अर्थव्यवस्था में पूंजी निवेश को दिखाता है सकल स्थाई पूंजी निर्माण (ग्रॉस फिक्स्ड कैपिटल फॉर्मेशन) या जीएफसीएफ। यह वित्त वर्ष 2003-04 से 2007-08 के दौरान जीडीपी का 35.8% हुआ करता था। तब बिजली से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े तमाम उद्योगों में जमकर निवेश हुआ। रिटर्न मिला नहीं तो कंपनियों पर ऋण और बैंकों पर एनपीए या डूबत ऋणों का बोझ बढ़ गया। इसे दोहरी बैलेंस शीट का संकट कहा गया। लेकिन 2016 से 2025 तक कंपनियों और बैंकों की बैलेंस शीट का संकट काफी हद तक खत्म हो गया। बीच में कोरोना महामारी का प्रकोप ज़रूर छाया। लेकिन उसके बाद भी पूंजी निवेश नहीं हो रहा। पिछले पांच सालों में औसत जीएफसीएफ जीडीपी के 30% के आसपास है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में इसे 34.5% दिखाया गया है। लेकिन यह भावी निवेश को लेकर आश्वस्त नहीं करता। आर्थिक विकास का एक और इंजिन निर्यात है। यह 2010 से 2014 तक जीडीपी का औसतन 24.4% हुआ करता था जो वित्त वर्ष 2020-21 से 2025-26 तक 21.8% रहा है। अब गुरुवार की दशा-दिशा…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field