बिग बी अमिताभ बच्चन जिसके बारे में विज्ञापन करते हैं कि बिनानी सीमेंट सदियों के लिए, वह कंपनी अब शेयर बाजार से रुखसत होने की तैयारी में है। उसकी प्रवर्तक कंपनी बिनानी इंडस्ट्रीज ने कंपनी की पूरी पब्लिक होल्डिंग खरीद कर इसे डीलिस्ट करने का फैसला कर लिया है। बिनानी सीमेंट का निदेशक बोर्ड बुधवार, 6 अक्टूबर को अपनी बैठक में इस फैसले को पास कर चुका है। अब कंपनी के शेयरों के बीएसई और एनएसई सेऔरऔर भी

बालासोर एलॉयज (बीएसई कोड – 513142) कल 8.59 फीसदी बढ़कर 35.40 रुपए पर बंद हुआ। औसत वोल्यूम जहां 1.86 लाख शेयरों का रहता था, वहीं कल 4.96 लाख शेयरों में सौदे हुए और जिसमें से 65 फीसदी से ज्यादा डिलीवरी के लिए थे। कंपनी बीएसई में ही लिस्टेड है, एनएसई में नहीं। उसके शेयर ने 16 सितंबर से नए चक्र में प्रवेश किया है। तब यह 27.55 रुपए पर बंद हुआ था। अब तक करीब 28.5 फीसदीऔरऔर भी

रज़िया फंस गई गुंडों में। कुछ यही हाल पिछले दिनों कूटोंस रिटेल इंडिया का रहा है। महीने भर पहले 6 सितंबर को इसका शेयर (बीएसई कोड – 532901, एनएसई कोड – KOUTONS) 318 रुपए पर था। लेकिन कुछ खिलाड़ी इसके पीछे ऐसे हाथ धोकर पड़े कि इसे 4 अक्टूबर को गिराकर 139.95 रुपए तक ले गए। कल यह 154.90 रुपए पर बंद हुआ है। महीने भर में 55 फीसदी से ज्यादा की गिरावट किसी को भी तोड़औरऔर भी

बाजार का नई ऊंचाई पर पहुंच जाना कोई मजाक नहीं है। सितंबर का सेटलमेंट ऐसा सेटलमेंट रहा जब निफ्टी 5555 अंक से पलटकर वापस मुड़ा। यह वह स्तर था जहां से फंडों ने अपनी तमाम सारी शॉर्ट पोजिशन को तौबा बोलकर बाजार में खरीद का सिलसिला शुरू किया। निवेशक और ट्रेडर आमतौर पर यह बात भूल जाते हैं कि कोई भी स्टॉक तेजी के दौर में जाने से पहले अपने को जमाता है, उसी तरह जैसे कोईऔरऔर भी

सार्वजनिक अस्पतालों को चलाने के लिए सरकार को सब्सिडी देनी पड़ती है, जबकि निजी अस्पताल महंगे होने के बावजूद लोगों से पटे रहते हैं और करोड़ों का मुनाफा कमाते हैं। यह मानसिकता और पद्धति का सवाल है। ब्रिटेन में सब्सिडी चलती है तो हेल्थकेयर सिस्टम पिटा पड़ा है। जर्मन में स्वास्थ्य बीमा चलता है तो हेल्थकेयर सिस्टम चकाचक है। भारत में सब घालमेल है। लेकिन ‘जान है तो जहान है’ और परिजनों के लिए कुछ भी करनेवालेऔरऔर भी

स्कूटर्स इंडिया भारत सरकार की बीमार कंपनी है। केवल बीएसई (कोड – 505141) में लिस्टेड है। कभी लैम्ब्रेटा व विजय सुपर मॉडल के स्कूटर बनाती थी। अब थ्री ह्वीलर और उसके इंजिन व पार्ट-पुर्जे बनाती है। निजी क्षेत्र की किसी कंपनी को बेचने या उसके साथ संयुक्त उद्यम बनाने से ही इसका उद्धार हो सकता है। ऊंचे से ऊंचे स्तर से ऐसी बिक्री या गठबंधन का संकेत देकर इसके शेयर को उठाने की कोशिशें हो चुकी हैं।औरऔर भी

ऑर्किड केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के धंधे में बराबर बरक्कत हो रही है। चालू वित्त वर्ष में जून 2010 की पहली तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 172 फीसदी बढ़ा है। इधर कंपनी का शेयर भी पिछले करीब एक महीने से धीरे-धीरे बढ़ रहा है। 30 अगस्त को 187.40 रुपए था। 27 सितंबर तक 213.10 रुपए पर पहुंच गया। लेकिन कल 28 सितंबर को 1.01 फीसदी गिरकर 210.95 रुपए पर बंद हुआ है। शेयर बीएसई (कोड – 534372)औरऔर भी

निफ्टी गुरुवार को इस सेटलमेंट की समाप्ति से पहले 6290 तक जा सकता है क्योंकि तमाम शॉर्ट सौदे अभी कटने बाकी हैं। जबरदस्त रिकवरी का सेटलमेंट रहा है यह। इसमें निफ्टी 5400 से उठकर 6100 तक पहुंचा है। इसलिए तेजड़िए अपना सारा दम निफ्टी को 6290 तक ले जाने में लगा देंगे। निफ्टी में इससे पहले का उच्चतम स्तर 6337 का रहा है। हालांकि करेक्शन का होना तय है, लेकिन अगले सेटलमेंट से पहले ऐसा नहीं होगा।औरऔर भी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) बढ़ते-बढ़ते फिर गिरने लगा। कल बीएसई सेंसेक्स 80.71 अंक गिरा तो इसमें तकरीबन आधा, 49.51 फीसदी योगदान रिलांयस का रहा। कितनी विचित्र बात है कि मंगलवार 21 सितंबर को जब सेंसेक्स ने करीब 32 महीने बाद 20,000 आंकड़ा पार किया, उसी दिन से रिलायंस में गिरावट का नया सिलसिला शुरू हुआ है। तरह-तरह की थ्योरी पेश की जा रही है कि निवेशक आरईएल ने निकलकर ओएनजीसी की तरफ जा रहे हैं। दुनिया में भरऔरऔर भी

पूंजी बाजार की नियामक संस्था, सेबी ने एमसीएक्स स्टॉक एक्सचेंज को बीएसई या एनएसई की तरह इक्विटी शेयरों और ऋण प्रपत्रों वगैरह में ट्रेडिंग की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। यही नहीं, उसने गुरुवार को जारी किए गए अपने 68 पन्नों के आदेश में उसे बार-बार बेईमान कहा है। एक्सचेंज के सारे तर्कों को सेबी के पूर्णकालिक निदेशक के एम अब्राहम ने इस आधार पर खारिज कर दिया है कि अगर सेबी संतुष्ट नहीं हैऔरऔर भी