नई दिल्ली: जाली या नकली जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति प्राप्‍त करने की जानकारी केन्‍द्रीय स्‍तर पर नहीं रखी जाती है। यह जानकारी लोकसभा में कार्मिक, जन शिकायत व पेंशन राज्‍य मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने बुधवार को रतन लाल कटारिया के सवाल के लिखित जवाब में दी। हालांकि केन्‍द्र सरकार ने इस संबंध में जानकारी इकट्ठा करने के लिए साल 2010 में एक मुहिम चलाई थी। विभिन्‍न मंत्रालयोंऔरऔर भी

इंद्र देव लगता है इस बार भी एनडीए सरकार पर मेहरबानी नहीं करने जा रहे हैं। बुधवार को मौसम विभाग की तरफ से जारी दक्षिण पश्चिम मानसून के दीर्घकालीन पूर्वानुमानों से यही संकेत मिलता है कि इस साल बारिश सामान्‍य से कुछ कम रहने की आशंका है। पिछले साल मौसम विभाग का शुरुआती अनुमान जुलाई-सितंबर के दौरान 95 प्रतिशत बारिश का था। बाद में इसे घटाकर 87 प्रतिशत किया गया। अंततः वास्तविक बारिश सामान्य की 88 प्रतिशतऔरऔर भी

एक के बाद एक, लगातार स्टॉप-लॉस लगता जाए तो जान सूख जाती है। लेकिन उनकी नहीं, जिन्होंने ट्रेडिंग में सफलता के सूत्र, बुद्धत्व को पा लिया है। दरअसल, स्टॉप-लॉस ट्रिगर हो गया तो समझना चाहिए कि हमारा अनुशासन काम आ गया। अन्यथा, हम घाटे की दलदल में धंस जाते। बढ़ते बाज़ार में थोड़े वक्त की गिरावट आती है तो लॉन्ग सौदेवालों का हश्र यही होता है। लेकिन शॉर्ट में तो ज्यादा फंसान है। अब बुध की बुद्धि…औरऔर भी

आज अक्षय तृतीया है। व्यापारी-गण हवा बनाए पड़े हैं कि इस बार सोने की बिक्री 25-30% बढ़ सकती है। म्यूचुअल फंड बता रहे हैं कि गोल्ड ईटीएफ को खरीदना कितना लाभप्रद है। एक्सचेंजों ने भी गोल्ड ईटीएफ की ट्रेडिंग का समय आज सात बजे तक कर दिया है। यकीनन शुभ मानकर आज थोड़ा सोना खरीद लेना चाहिए। लेकिन याद रखें कि पिछली अक्षय तृतीया से अब तक सोना करीब 7.5% गिर चुका है। अब मंगल की दृष्टि…औरऔर भी

व्यापारी दो चीजों का खास ध्यान रखता है। एक, दुकान में वही सामान रखो जो जमकर चलते हैं। दो, वो सामान ज्यादा रखो जिसमें मार्जिन अधिक हो। उसके बिजनेस का मूल है कि थोक के कम भाव पर खरीदकर रिटेल के ज्यादा भाव पर बेचना। व्यापार के यही नियम वित्तीय बाज़ार की ट्रेडिंग में भी चलते हैं। दोनों में लागत लगानी पड़ती है। वित्तीय बाज़ार की ट्रेडिंग की लागत स्टॉप-लॉस है। अब परखते हैं सोमवार का व्योम…औरऔर भी

अच्छी कंपनियां चुनो तो वे कभी-कभी ज्यादा ही अच्छी निकल आती हैं। आज तथास्तु में हम जिसका जिक्र करने जा रहे हैं, वो ऐसी ही कंपनी है। हमारी गणना थी कि उसका शेयर चार साल में 52% बढ़ेगा। लेकिन वो सवा साल में ही 158% बढ़ गया। कंपनी की मौजूदा बिजनेस रणनीति व संभावनाओं के आधार पर लगता है कि उसका शेयर अगले चार साल में 105% और बढ़ सकता है। सब्सक्राइबरों के लिए खोलते हैं रहस्य…औरऔर भी