मोदी सरकार की महारत्न हैं सीतारमण!

सम्राट अकबर के दरबार में नौ ही रत्न थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दरबारी मंत्रियों के रूप में 69 रत्न भर रखे हैं। सभी नायाब, एक से बढ़कर एक। इन्हीं रत्नों या कहें तो महारत्नों में से एक हैं उनकी सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। मई 2019 से देश की वित्त मंत्री हैं और अब तक लगातार नौ बजट पेश कर चुकी हैं। वे अपने ‘संजीदा’ बयानों से हर देशवासी की बोलती बंद करती रही हैं। 2019 में प्याज की बढ़ती कीमतों पर लोकसभा में कहा था, “मैं ज्यादा प्याज़ और लहसुन नहीं खाती तो चिंता न करें।” 2023 के बजट में उन्होंने पोल्यूटिंग वेहिकल्स को पॉलिटिकल वेहिकल्स कह दिया। इससे पहले 2022 में आईएमएफ-विश्व बैंक की वॉशिंग्टन बैठक के बाद उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि रुपया गिर नहीं रहा, बल्कि डॉलर मजबूत हो रहा है। अभी दस दिन पहले आईएमएफ-विश्व बैंक की बैंकाक में आयोजित बैठक के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि शेयर बाज़ार में “आसान लिक्विडिटी, आसान उपलब्धता के कारण लोग आसानी से निकल जा रहे हैं।” उन्होंने लगातार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के पलायन पर यह जबाव दिया। उनका आशय था कि भारत में रिटेल निवेशक खरीदने को आतुर हैं तो एफपीआई आसानी से बेच ले रहे हैं। हमारी अर्थव्यवस्था कहीं से कमज़ोर नहीं, एकदम दुरुस्त है। अब सोमवार का व्योम…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field