निवेश हमेशा भविष्य के लिए किया जाता है, अभी के लिए नहीं। यह भविष्य दो-चार साल से लेकर 10-20 साल भी हो सकता है। लेकिन भविष्य में क्या होगा, यह कोई अभी से जान या बता नहीं सकता। ऐसे में पत्र-पत्रिकाएं और ब्रोकर, सब-ब्रोकर और एजेंट टाइप लोग ऐसी कंपनियों के शेयर खरीदने को कहते हैं जो पहले से काफी बढ़े हुए हैं। लोगबाग भी लालच में इनके झांसे में आ जाते हैं। लेकिन सवाल उठता है कि जो शेयर पहले ही कई गुना बढ़ चुका है, वो और कितना बढ़ेगा? मुश्किल यह है कि निवेश में हम न तो भविष्य का सटीक अनुमान लगा सकते हैं और न ही उसे नज़रअंदाज़ कर सकते हैं। ऐसे में बीच का रास्ता यह है कि हम उन्हीं कंपनियों में निवेश करें जो अभी भी निवेश करने लायक हैं। लालच में न बहकर बुद्धि से काम लें और वर्तमान के आधार पर निवेश करें। इसलिए निवेश करते वक्त कंपनियों का अंतर्निहित मूल्य निकाला जाता है। इस मूल्य की गणना अपने-आप में काफी जटिल है। ऐसे में आम निवेशक इसके लिए कंपनी के शेयर की प्रति शेयर बुक वैल्यू (बीपीएस) से काम चला सकते हैं। अगर कंपनी के शेयर का भाव उसकी बीपीएस से कम है तो उसमें लम्बे समय के लिए निवेश किया जा सकता है। अब तथास्तु में आज की कंपनी…
यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं।
इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...
