पूर्ण-अपूर्ण
इंसानों की बनाई इस दुनिया में कुछ भी पूर्ण नहीं। अपनी समझ से सब कुछ सही करते हुए भी हम गलत मोड़ पर पहुंच सकते हैं। तरीका सही, जवाब एकदम गलत। लेकिन इस तरह हम अपनी सोचने की प्रक्रिया को माजते हुए जरूर पूर्ण बना सकते हैं।और भीऔर भी
विखंडित जीवन
हमारी मान्यताएं एक तरफ। व्यावहारिक व व्यावसायिक सोच एक तरफ। दोनों अलग-अलग खानों में बंटी हुई। मगर जीवन तो मूलतः एक ही खंड है, समरूप है। ऐसे में होता यह है कि मान्यता और सोच की खींचतान में जीवन ही विखंडित हो जाता है।और भीऔर भी
सबसे उल्टा
जब सभी लोग एक ही बात सोच रहे होते हैं तो दरअसल कोई नहीं सोच रहा होता। वे बस भेड़चाल का हिस्सा हैं। सभी को एक जैसा सोचवाना आज की प्रचार मशीन का एक उत्पाद है। इसलिए आज के दौर सबसे उल्टा सोचने की आदत डालना जरूरी है।और भीऔर भी
चिंता कल की
कल जो हुआ, सो हुआ। कल क्या होगा, चिंता इसकी है। कारण, करने व सोचने का तरीका एकदम सही होने के बावजूद हम गलत साबित हो सकते हैं क्योंकि हम अतीत को नहीं, बल्कि भविष्य को साध रहे होते हैं और भविष्य में हमेशा रिस्क होता है।और भीऔर भी
रैखिक बनाम गोलाकार
इंसान की नज़र की सीमा है कि वह रैखिक ही देख सकता है। इसलिए रैखिक ही सोचना सहज है। लेकिन हकीकत यह है कि इस दुनिया में ही नहीं, पूरी सृष्टि में हर चीज का आकार आखिरकार गोल है। इसलिए सहज सोच अक्सर कारगर नहीं साबित होती।और भीऔर भी
दुनियादारी
जिंदगी में हमेशा बच्चे रहे। जुबान के हमेशा कच्चे रहे। सोच में हमेशा लुच्चे रहे। हर किसी को अपने आगे टुच्चा समझते रहे। ऐसे में दुनिया क्या खाक सधेगी? अपने में ही डूबे रहे और जमाने को देखा-भाला नहीं तो वह भाव दे भी तो भला कैसे!और भीऔर भी
तथ्यों को तरजीह
हम धारणा पहले बना लेते हैं। फिर तथ्यों को उसमें फिट कर देते हैं। यह सोच अवैज्ञानिक है। हमें अपनी सोच को नए सिरे से ढालना होगा ताकि मान्यताओं के बजाय हम तथ्यों को तरजीह देना सीख सकें।और भीऔर भी
खेमा कौन-सा?
विचार अगर अस्पष्ट हैं, सोच अगर ठंडी है तो इसकी एकमात्र वजह यह है कि हमारी पक्षधरता साफ नहीं है। पहले तय करें कि आप किस खेमे में हैं। फिर देखिए कि आपके विचार कितने प्रखर हो जाते हैं।और भीऔर भी


