निवेशकों का टूटा भरोसा रुपए पर भारी!

सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन का कहना है कि रुपए को और गिरने से रोकना बेहद ज़रूरी है। लेकिन रुपया डॉलर के मुकाबले बेरोकटोक गिरता ही जा रहा है, भले ही डॉलर सूचकांक बढ़े या गिरे। डॉलर सूचकांक इस साल जनवरी में 98.25 हुआ करता था। मार्च अंत में 100.59 हो गया। अब फिर 98.80 हो गया है। लेकिन रुपया केवल गिरना जानता है। वो जनवरी में औसतन प्रति डॉलर 90.73 का हुआ करता था, अब 95.88 का हो गया। पांच महीने में करीब 5.5% की गिरावट! इसको रोकना अत्यंत आवश्यक है। लेकिन नागेश्वरन ने इसका कोई तरीका या रोडमैप नहीं पेश किया। सरकार की कृपा पर पलते निवेश विशेषज्ञ और कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड के प्रबंध निदेशक नीलेश शाह कहते हैं कि हम भारत के लोग प्रधानमंत्री की अपील का पालन करते हुए कम से कम एक साल तक सोना न खरीदने की देशभक्ति दिखाएं तो लाखों देशवासियों का जीवन स्तर उठाया जा सकता है और रोजगार सृजन भी बढ़ सकता है। लेकिन देश को वर्तमान गर्त से इन बोलवचन दिग्गजों की बातें कतई नहीं निकाल सकतीं। न ही स्पॉट, फॉरवर्ड या अंतरराष्ट्रीय एनडीएफ (नॉन डिलीवरेबल फॉरवर्ड) बाज़ार में भारतीय रिजर्व बैंक का हस्तक्षेप रुपए को बचा पा रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था में देशी-विदेशी निवेशकों का टूटा भरोसा तो रिजर्व बैंक वापस नहीं जोड़ सकता। टैक्स छूट भी नाकाफी है। अब शुक्रवार का अभ्यास…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field