किंग चार्ल्स को दहेज में मिला था मुंबई

मुंबई, सात द्वीपों पर बना शहर, देश की आर्थिक राजधानी। लेकिन भारत में अंग्रेजों का शासन शुरू होने से 96 साल पहले ही यह शहर इंग्लैंड का हो चुका था। देश में ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन 1757 में प्लासी के युद्ध के बाद शुरू हुआ। लेकिन 1661 में ही इंग्लैंड के किंग चार्ल्स द्वितीय को मुंबई शहर पुर्तगाल की राजकुमारी से शादी करने के बाद राजसी दहेज के रूप में दे दिया गया था क्योंकि तब मुंबई पुर्तगाल के अधीन था। बाद में किंग चार्ल्स द्वितीय ने मुंबई को दस पाउंड में ईस्ट इंडिया कंपनी को लीज पर दे दिया था। आज दस पाउंड (697 रुपए) में मुंबई की एक इंच जमीन भी नहीं मिल सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *