क्या आपको पता है कि विश्व बैंक के जिस बिजनेस करने की आसानी के सूचकांक के आधार पर मोदी सरकार ने दावा किया था कि भारत इस पैमाने पर 2014 के 142वें स्थान से 2019 तक 79 पायदान उछलकर 63वें स्थान पर आ गया, वो भयंकर अनियमितता व दबाव का शिकार था और विश्व बैंक ने उसे 2021 से बंद कर दिया? आपको यह भी पता नहीं होगा कि पिछले बारह साल से देश में ऐसा कोईऔरऔर भी

मोदीराज में अडाणी और अम्बानी की संपत्ति देश के जीडीपी से भी ज्यादा रफ्तार से बढ़ी है। यही नहीं, देश में एक अरब डॉलर (₹9500 करोड़) से ज्यादा दौलत वाले अमीरों की संख्या पिछले पांच साल में 237 से बढ़कर 391 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इसमें 27 डॉलर अरबपति तो इसी साल 2026 में जुड़े हैं। डॉलर अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में अमेरिका व चीन के बाद तीसरे स्थान परऔरऔर भी

खैर ख़ून खांसी खुसी, बैर प्रीति मदपान। अनेक ऐसे सच हैं जिनको छिपाया नहीं जा सकता, जिनकी परदादारी नहीं हो सकती। हर कोई जानता है कि पिछले बारह सालों में गौतम अडाणी की दौलत 21.5 गुना और मुकेश अम्बानी की दौलत 4.9 गुना हो गई। इसी दौरान देश का जीडीपी 3.05 गुना ही हुआ है। साफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर दिन 18-18 घंटे किसके लिए काम और किसका भला कर रहे हैं। दुनिया-जहान को सबऔरऔर भी

नया साल मुबारक। नया सम्वत 2083 शुरू। आज दीपावली के शुभ मौके पर दोपहर 2.20 बजे से 3.30 बजे तक बीएसई व एनएसई में मुहूर्त ट्रेडिंग हो रही है। कमोडिटी एक्सचेंज भी अलग से मुहूर्त ट्रेडिंग कर रहे होंगे। निवेशकों को खींचने के लिए तमाम ब्रोकिंग फर्मों ने आज के लिए ब्रोकरेज़ ज़ीरो कर दिया है। मान्यता है कि दीपावली पर धंधा चमका तो बाकी साल चमकता ही रहेगा। वैसे, भारत दुनिया का इकलौता देश है जहांऔरऔर भी

हर तरफ से चेतावनी। किसी को ठीक-ठीक नहीं पता कि क्या होनेवाला है। बस इतना कि सुपर अल-नीनो आ रहा है या कमोबेश आ चुका है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस कह चुके हैं, “दुनिया को इसे अर्जेंट जलवायु चेतावनी के रूप में लेना चाहिए। अल-नीनो की स्थितियां गरम होती दुनिया की आग में घी डालने का काम करेंगी।” भारत में दक्षिण-पश्चिमी मानसून में सामान्य से 13% कम बारिश हुई है। शुरुआती अनुमान दीर्घकालिक औसत सेऔरऔर भी