डॉलर में दोगुनी विकास दर ज़रूरी शर्त!
श्रीलंका, फिलीपींस व श्रीलंका के साथ दुनिया के दो और देश जॉर्डन व माइक्रोनेशिया भी निचली-मध्यम आय की श्रेणी एक पायदान उठकर ऊपरू-मध्यम आय की श्रेणी में पहुंचे हैं। विश्व बैंक के 2026 के मानदंड के हिसाब से प्रति व्यक्ति आय में 1176 डॉलर से 4635 डॉलर तक के देश निचली-मध्यम, 4636 डॉलर से 14,375 डॉलर तक के देश ऊपरी-मध्यम और 14,376 डॉलर से ज्यादा वाले देश उच्च आय वाले या विकसित देश माने जाएंगे। विश्व बैंकऔरऔर भी
वियतनाम होता विकसित, भारत ठहरा!
विदेश में हम पूरे भारतीय उपमहाद्वीप का हिस्सा बन जाते हैं। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश व श्रीलंका में कोई भेद नहीं रह जाता। फिर भी हर भारतीय अपनी अस्मिता की जद्दोजहद में लगा रहता है। हर कोई चाहता है कि भारत विकसित देश बन जाए। लेकिन जब देखता है कि विकसित भारत@2047 कोई आर्थिक अभियान नहीं, बल्कि राजनीतिक नारा है तो वो बेहद छला व ठगा हुआ महूसस करता है। भारत अभी विश्व बैंक के मानदंडों के हिसाबऔरऔर भी
सभी नहीं, चंद शेयर ही भरते खज़ाना!
आप शेयर बाज़ार को कंट्रोल नहीं कर सकते। वो आपकी इच्छा के हिसाब से नहीं चलता। लेकिन आप कौन-से शेयर रखते हैं और उन्हें किस भाव पर खरीदते हैं, यह पूरी तरह आपके वश में है। यह भी हमेशा ध्यान में रखें कि जिस तरह जीवन में ऊंच-नीच चलती रहती है, उसी तरह कंपनियों और उनके शेयरों के साथ भी ऊंच-नीच चलती है। इसलिए ऐसा नहीं हो सकता है कि आपको अपने पोर्टफोलियो में जितने भी शेयरऔरऔर भी
विश्व बैंक बना मोदी सरकार का प्रचारक
विश्व बैंक ने मोदीराज में भारत की प्रगति की जो शानदार तस्वीर पेश की है, उसे देखकर प्रधानमंत्री सलाहकार परिषद में उसकी जगह पक्की कर देनी चाहिए। उसने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत में 2017 से 2023 तक छह साल में करीब 13.4 करोड़ नए रोज़गार मिले हैं। हर साल 2.23 करोड़ रोज़गार। मोदी ने जो कहा था, उसे कर दिखाया। दिक्कत बस इतनी है कि इस रोजगार में आधी से ज्यादा वे महिलाएं हैंऔरऔर भी



