श्रीलंका, फिलीपींस व श्रीलंका के साथ दुनिया के दो और देश जॉर्डन व माइक्रोनेशिया भी निचली-मध्यम आय की श्रेणी एक पायदान उठकर ऊपरू-मध्यम आय की श्रेणी में पहुंचे हैं। विश्व बैंक के 2026 के मानदंड के हिसाब से प्रति व्यक्ति आय में 1176 डॉलर से 4635 डॉलर तक के देश निचली-मध्यम, 4636 डॉलर से 14,375 डॉलर तक के देश ऊपरी-मध्यम और 14,376 डॉलर से ज्यादा वाले देश उच्च आय वाले या विकसित देश माने जाएंगे। विश्व बैंक के मुताबिक साल 2025 में भारत की प्रति व्यक्ति आय 2760 डॉलर रही है तो वो निचली-मध्यम श्रेणी में आता है। इसी साल वियतनाम 4970 डॉलर के साथ ऊपरी-मध्यम श्रेणी के एक सिरे पर पहुंच गया तो चीन 14,230 डॉलर के साथ इस श्रेणी के ऊपरी छोर पर है। चीन तो अगले ही साल मात्र 1.03% बढ़ने पर विकसित देश बन जाएगा। लेकिन भारत को अगर 2047 तक विकसित या उच्च आय वाला देश बनना है कि प्रति व्यक्ति आय अगले 12 साल तक डॉलर में 14.74% की सालाना चक्रवृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ानी होगी। वो भी तब, जब हम मुद्रास्फीति और डॉलर-रुपए की विनिमय दर को वर्तमान स्तर पर स्थिर मानकर चलें। पिछले दस साल में डॉलर में हमारी प्रति व्यक्ति आय सालाना 5.4% की दर से ही बढ़ी है। प्रधानमंत्री मोदी की नीयत सच्ची होती तो वे फेंकने के बजाय सही नीति बनाते। अब मंगलवार की दृष्टि…
यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं।
इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...
