सभी नहीं, चंद शेयर ही भरते खज़ाना!

आप शेयर बाज़ार को कंट्रोल नहीं कर सकते। वो आपकी इच्छा के हिसाब से नहीं चलता। लेकिन आप कौन-से शेयर रखते हैं और उन्हें किस भाव पर खरीदते हैं, यह पूरी तरह आपके वश में है। यह भी हमेशा ध्यान में रखें कि जिस तरह जीवन में ऊंच-नीच चलती रहती है, उसी तरह कंपनियों और उनके शेयरों के साथ भी ऊंच-नीच चलती है। इसलिए ऐसा नहीं हो सकता है कि आपको अपने पोर्टफोलियो में जितने भी शेयर खरीदकर रखे हैं, वे सारे के सारे बढ़ते रहे। व्यवहार में देखें तो कुछ स्टॉक्स तो 500% से 3000% तक रिटर्न दे रहे होते हैं, जबकि बहुत सोच-समझकर खरीद गए स्टॉक्स बराबर डूबते चले जाते हैं। जैसे, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का पिछले कुछ सालों का रिटर्न 3000% और लॉरस लैब्स का रिटर्न 500% से ज्यादा है, जबकि बायो-टेक्नोलॉजी क्षेत्र की धुरंधर कंपनी प्राज इंडस्ट्रीज़ में किया निवेश 40-50% घाटा दे रहा है। निवेश की दुनिया के इस सच को हमें जज्ब करके चलना होगा। नहीं तो पोर्टफोलियो के डूबते स्टॉक्स को देखकर दिल हमेशा डूबता ही रहेगा। ट्रेडिंग की तरह निवेश में भी पोजिशन साइज़िंग का नियम चलता है। स्मॉल-कैप में पोर्टफोलियो का 2-3%, मिड-कैप 4-5% और लार्ज-कैप में 5-6% तक लगाएं। अब तथास्तु में आज की कंपनी…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field