न भागें बड़ों के पीछे, बड़ों के खेल बड़े निराले
रिटेल निवेशकों/ट्रेडरों में बड़े नामों के पीछे भागने की आदत है, बिना जाने कि तथाकथित बड़े खिलाड़ी कितने खेल करते रहते हैं। राकेश झुनझुनवाला ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं। उनके नाम से निवेश व ट्रेडिंग की फर्जी वेबसाइटें चलती हैं, जहा ब्रोकरों की तरह पहले से चढ़े शेयरों को खरीदने की सलाह दी जाती है। उन्हें भारत का वॉरेन बफेट भी कहते है। राकेश ने अपनी पत्नी रेखा और अपने नाम के पहले अक्षर को मिलाकर रारेऔरऔर भी
सीधे नहीं तो म्यूचुअल फंड की सुरक्षित डगर
भारतीय निवेशक समझदार होता जा रहा है। वह सीधे खुद स्टॉक्स में निवेश करने के बजाय म्यूचुअल फंड का रास्ता अपनाने लगा है और इसमें भी ज्यादा निवेश सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए। वह समझ चुका है कि बाज़ार की चाल को पकड़ पाना मुश्किल है तो निश्चित रकम नियमित अंतराल पर लगाते रहो ताकि अपनी निवेश लागत संतुलित बनती जाए। निवेशकों ने जून में एसआईपी के ज़रिए म्यूचुअल फंड में 9155.84 करोड़ रुपए लगाए हैंऔरऔर भी
कम से कम 20% रिटर्न, तभी होगा ब्रेक-इवेन
शेयर बाज़ार के ट्रेडर को लागत निकालने या दूसरे शब्दों में कहें तो ब्रेक-इवेन करने के लिए साल भर में अपने पोर्टफोलियो पर कम से कम 20% रिटर्न हासिल करना चाहिए। इसके ऊपर वह जितना कमाएगा, वही उसका मुनाफा होगा। हकीकत यह है कि बड़े-बड़े सफल म्यूचुअल फंड मैनेजर सालाना 20% रिटर्न नहीं दे पाते। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि आम ट्रेडर के लिए कितनी बड़ी चुनौती है। मगर, हालत यह कि यहां तो नए-नवेलेऔरऔर भी
दिया ब्रोकरेज, टैक्स सरकार को, अपने लिए?
प्रमुख ब्रोकरेज़ फर्म ज़िरोधा के संस्थापक नितिन कामथ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनके ग्राहक सरकार को सिक्यूरिटीज़ ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) और स्टैम्प ड्यूटी के रूप में कुल जितना टैक्स देते हैं, वह देश की 25वीं सबसे बड़ी कंपनी द्वारा दिए जा रहे कॉरपोरेट या इनकम टैक्स से भी ज्यादा है। यह भी खबर है कि इस साल जून तिमाही में सरकार को मिला एसटीटी साल भर पहले की तुलना में दोगुने सेऔरऔर भी







