सालाना छह लाख रुपए से अधिक की आय वाले लोगों के लिए रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी खत्म कर दी जानी चाहिए। यह सुझाव है कि पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस पर संसद की स्थायी समिति का। समिति ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा कि एलपीजी सिलेंडरों पर भारी सब्सिडी को बचाने के लिए सरकार को अमीर लोगों को इससे बाहर कर देना चाहिए। बता दें कि दिल्ली में इस समय 14.2 किलो के आम घरेलू एलपीजी सिलेंडरऔरऔर भी

अमेरिका में ऋण-सीमा बढ़ाने का मुद्दा अब इतिहास बन चुका है। मूडीज ने बिना रेटिंग बदले अमेरिका को डाउनग्रेड कर दिया है। नतीजतन अमेरिकी बाजार कल धड़ाम हो गए। यह सब तो निपट गया। अब आगे क्या? अब आप अमेरिकी बाजार को लेकर क्या बहस करेंगे? क्या आप अब भी भारत में बेचते रहेंगे क्योंकि कौन जानता है कि अमेरिका का अगला डाउनग्रेड तीन महीने बाद ही हो जाए? ध्यान रखें कि अमेरिकी बाजार में भरपूर लोचऔरऔर भी

आंध्रा पेट्रोकेमिकल्स ने दो दिन ही पहले जबरदस्त नतीजे घोषित किए हैं। उसने चालू वित्त वर्ष 2011-12 की पहली तिमाही में 157.22 करोड़ रुपए की बिक्री पर 12.68 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया है, जबकि साल भर पहले जून 2010 की तिमाही में उसने 72.96 करोड़ रुपए की बिक्री पर 4.31 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ ही कमाया था। हालांकि दोनों नतीजों की तुलना नहीं हो सकती क्योंकि पिछले साल संयंत्र के क्षमता विस्तार व आधुनिकीकरणऔरऔर भी

सपनों की तरह हमारी अंतःप्रेरणा भी कहीं आसमान से नहीं टपकती। वह हमारे प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से संचित अनुभवों से निकलती है। इसलिए कोई अदृश्य प्रभाव जान उसे हमेशा सही मानने का कोई तुक नहीं है।और भीऔर भी

सुप्रीम कोर्ट में 30 जून, 2011 तक 57,179 मामले लंबि‍त थे, जबकि राज्यों में स्थित सभी हाईकोर्टों में 30 सि‍तम्‍बर, 2010 तक लंबि‍त मामलों की संख्‍या 42,17,903 है। इस तरह हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में 42.75 लाख से ज्यादा मामले अटके पड़े हैं। यह जानकारी कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने मंगलवार को राज्यसभा में लिखित जवाब में दी। उन्होंने बताया कि अदालतों में मुकदमों के जल्द नि‍पटारे के लि‍ए सरकार ने कई उपाय कि‍ए हैं। न्याय संबंधीऔरऔर भी

केंद्र सरकार ने इस बात से इनकार किया है कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में उसके सभी अनुषंगी बैंकों के विलय करने का निर्णय ले लिया गया है। वित्त राज्यमंत्री नमो नारायण मीणा ने मंगलवार को लेफ्ट सांसद डी राजा के सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की मौजूदा नीति के तहत एकीकरण के लिए बैंकों के प्रबंधन की ओर से पहल करनी होती है। उन्होंने हालांकि कहा किऔरऔर भी

स्टॉक एक्सचेंजों को दिन में कारोबार की समाप्ति पर निवेशकों को उनके नाम पर किए गए सौदे की जानकारी एसएमएस या ई-मेल से भेज देनी होगी। पूंजी बाजार नियामक संस्था, सेबी ने मंगलवार को सभी स्टॉक एक्सचेंजों को भेजे गए एक सर्कुलर में यह हिदायत दी है। उसने कहा है कि यह काम जितना जल्दी से जल्दी हो, शुरू हो जाना चाहिए। लेकिन किसी भी हालत में इस पर अमल यह सर्कुलर जारी करने की तिथि केऔरऔर भी

बाजार में पहले से छाए पस्ती के आलम को और हवा तब मिल गई, जब अमेरिकी ऋण संकट के समाधान के बावजूद एशिया के बाजार गिर गए। मंदड़ियों का खेमा मान बैठा है कि अमेरिका में हुआ राजनीतिक समझौता तात्कालिक समाधान है। इसलिए इस पर चहकने की कोई जरूरत नहीं है। बाजार फिर से 5500 के नीचे चला गया तो उन्होंने फिर से बिक्री का बटन दबा दिया है। फिर वही बात उठा ली है कि अबऔरऔर भी

दर्जन भर ईटीवी चैनलों के मालिक रामोजी राव आखिरकार अपना बोझ हल्का करने में कामयाब हो गए लगते हैं। खबरों के मुताबिक सोनी इंटरटेनमेंट टेलिविजन (एसईटी) ईटीवी के 12 में से 11 चैनलों को खरीदने को तैयार हो गया है। यह सौदा करीब 2600 करोड़ रुपए में होगा जो संभवतः देश के मीडिया जगत में हुई अब तक की सबसे बड़ी डील है। ईटीवी का संचालन हैदराबाद स्थित रामोजी राव की कंपनी उषोदय एंटरप्राइसेज के माध्यम सेऔरऔर भी

राजस्थान में महिला प्रधान बचत अभिकर्ता की नियुक्ति  और उसकी नवीनीकरण प्रक्रिया दिन पर दिन जटिल की जा रही है। इस बार हर बचत अभिकर्ता को अपनी एजेंसी का नवीनीकरण कराने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को वर्षों से चली आ रही नवीनीकरण प्रक्रिया में ये बदलाव एकदम बेतुका और स्वार्थ से प्रेरित लगता है। जनशिक्षा व जागरूकता के काम में लगे चुरु के जाने-माने सामाजिक कायकर्ता सुरेश कुमारऔरऔर भी