आरती ड्रग्स (बीएसई कोड – 524348, एसएनई कोड – AARTIDRUGS) का शेयर अपनी बुक वैल्यू के आसपास चल रहा है। उसकी बुक वैल्यू 121.46 रुपए है, जबकि कल वह 137.40 रुपए पर बंद हुआ है। हालांकि पंद्रह दिन पहले ही 30 अगस्त को वह 52 हफ्ते की चोटी 153.65 रुपए पर पहुंचा है। फिर भी उसे सस्ता ही माना जाएगा क्योंकि उसका पी/ई अनुपात 6.72 है, जबकि इसी उद्योग की अन्य कंपनी सिप्ला का मौजूदा पी/ई अनुपातऔरऔर भी

कावेरी सीड कंपनी लिमिटेड (बीएसई कोड – 532899, एनएसई कोड – KSCL) आंध्र प्रदेश की कंपनी है। उसका बीज तो 1978 में पड़ गया था। लेकिन पब्लिक लिमिटेड कंपनी वह चार साल पहले 2006 में ही बनी। उसे हाल ही में फोर्ब्स पत्रिका ने एक अरब डॉलर से कम कारोबार की श्रेणी में एशिया की सर्वश्रेष्ठ 200 कंपनियों की सूची में शामिल किया है। वैसे, इस सूची में भारत की 25 कंपनियां शामिल हैं। कंपनी के ग्राहकऔरऔर भी

नितिन फायर प्रोटेक्शन इंडस्ट्रीज (बीएसई कोड – 532854, एनएसई कोड – NITINFIRE) तीन दशक पुरानी कंपनी है। तमाम अग्निशामक उपकरणों के साथ ही सीएनजी सिलेंडर भी बनाती है। राजस्थान के एक ऑयल ब्लॉक से कच्चा तेल निकालने के लिए बने कंसोर्टियम में भी 10 फीसदी हिस्सेदारी रखती है। उसकी एक सब्सिडियरी ने दुबई की एक फायर प्रोटेक्शन कंपनी में 40 फीसदी हिस्सेदारी ले रखी है। चालू वित्त वर्ष 2010-11 में जून की तिमाही में उसकी आय 67.3औरऔर भी

प्रेसिजन पाइप्स एंड प्रोफाल्स कंपनी लिमिटेड पाइप नहीं बनाती। वह कारों में इस्तेमाल होनेवाले सीलिंग सिस्टम व मोल्डिंग, रेफ्रिजरेशन में लगनेवाले तमाम पीवीसी पार्ट और निर्यात बाजार के लिए भांति-भंति की मोल्डिंग बनाती है। हां, उसके समूह की अन्य कंपनी जरूर पीवीसी पाइप बनाती है। 1978 में बनी कंपनी है। जापान की तोकाई कोग्यो कंपनी से तकनीक का करार कर रखा है। मारुति, होंडा, फिएट व जनरल मोटर्स से लेकर गोदरेज, इलेक्ट्रोलक्स, कैरियर, वीडियोकॉन, वोल्टास और ब्लूऔरऔर भी

इस साल जनवरी में जिसने भी जयप्रकाश एसोसिएट्स का शेयर 160-165 रुपए के भाव पर खरीदा होगा, वह इस समय वाकई दुखी होगा। उसका दुख स्वाभाविक है कि क्योंकि यह शेयर 1 सितंबर 2010 को अपने 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर 107.65 रुपए पर आ चुका है। इस तरह यह शेयर अब तक 35 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है, जबकि इसी दौरान बीएसई सेंसेक्स 4.5 फीसदी बढ़ा है। जिसने यह शेयर पिछले साल अक्टूबर में 180औरऔर भी

ओनिडा ने खुद की ब्रांडिंग ही ऐसी की है कि शायद हर कंज्यूमर के दिमाग में उसकी अलग जगह है। ओनर्स प्राइड, नेवर्स एनवी। कंज्यूमर डूयरेबल उत्पादों में इसकी रेंज भी काफी है। इस ब्रांड की मालिक कंपनी का नाम है मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स। कंपनी अभिनव प्रयोगों और प्रस्तुति में कहीं से पीछे नहीं छूटी। बराबर समय के साथ चल रही है। लेकिन अभी तक समय उसका साथ नहीं दे रहा। तभी तो इतने मशहूर उपभोक्ता ब्रांड कीऔरऔर भी

जन्माष्टमी पर ध्यान बालकृष्ण पर न जाता तो आश्चर्य होता। सो, पहले से ज्यादा लोगों ने बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के शेयरों की खरीद की और यह शेयर बीएसई में (कोड – 502355) 6.27 फीसदी बढ़कर 710.60 रुपए और एनएसई में (कोड – BALKRISIND) 6.35 फीसदी बढ़कर 713.90 रुपए पर बंद हुआ। ठहरे हुए बाजार में किसी भी शेयर का एक दिन में 6 फीसदी से ज्यादा बढ़ जाना मायने रखता है। लेकिन बालकृष्ण इंडस्ट्रीज पर ध्यान दें तोऔरऔर भी

बेस्ट एंड क्रॉम्प्टन इंजीनिरिंग में जोखिम बहुत है तो रिटर्न भी बहुत मिल सकता है। कल इसका शेयर बीएसई (कोड – 500046) में 2.36 फीसदी बढ़कर 17.35 रुपए और एनएसई (कोड – BECREL) में 2.94 फीसदी बढ़कर 17.50 रुपए पर बंद हुआ है। कंपनी मुश्किलों से उबरने के दौर में है और अंदाजा है कि इसका स्टॉक दस-बारह महीनों में 45 रुपए तक जा सकता है। यानी 150 फीसदी से ज्यादा रिटर्न के साथ शेयर अब केऔरऔर भी

तलहटी पर खरीदने का अपना सुख होता है। हां, इस सुख में थोड़ा दुख तब हो जाता है जब शेयर अगले दिन या उसके अगले-अगले दिन नई तलहटी पकड़ लेता है। ऐसे में रणनीति थोड़ी-थोड़ी खरीद की होनी चाहिए। जितना गिरता जाए शेयर, हम खरीदते जाएं और इस तरह अपनी औसत लागत कम करते जाएं। आप बीएसई या एनएसई में शाम तो देख लीजिए कि कौन-सा शेयर न्यूनतम स्तर पर पहुंचा है। उसके बाद देखिए कि कंपनीऔरऔर भी

शेयर बाजार की चाल को देखकर जब बड़े-बड़े विद्वान भी खुद को असहाय महसूस करने लगते हैं तो कुछ दिनों या महीनों से इसे साधने की कोशिश में लगे हम-आप अगर ऐसी भावना के शिकार होते हैं तो इसमें परेशान होने की बात नहीं है। असल में शेयरो में निवेश जहां विज्ञान है, वहीं यह एक कला भी है जो अभ्यास से आती है। इसलिए मुझे तो लगता है कि तुरंत कूद पड़ने के बजाय हमें थोड़ी-सीऔरऔर भी