खाद्य मुद्रास्फीति लगातार तीसरे हफ्ते साल भर पहले की तुलना में बढ़ने के बजाय घट गई है। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय की तरफ से हर गुरुवार की तरह इस गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 7 जनवरी 2012 को समाप्त सप्ताह में खाद्य मुद्रास्फीति शून्य से नीचे 0.42 फीसदी रही। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित खाद्य मुद्रास्फीति की दर इससे पिछले हफ्ते शून्य से नीचे 2.90 फीसदी और उससे पिछले हफ्ते शून्य से नीचे 3.36 फीसदी थी।औरऔर भी

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर विभाग को निर्देश दिया है कि वह ऐसे लोगों द्वारा किए गए निवेश, जमा और बड़े खर्चों की खासतौर पर जांच करे, जो आयकर नहीं देते या इन सौदों को करते वक्त जिन्होंने अपने पैन नंबर नहीं दिए हैं। निर्देश के मुताबिक आयकर विभाग इसके लिए 20 जनवरी से 20 मार्च तक विशेष अभियान चलाएगा। विशेष अभियान के तहत आकर अधिकारी बड़ी रकम का लेनदेन करने वालों के परिसरों काऔरऔर भी

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि सरकार ने पिछले साल अगस्‍त में भारतीय उद्योपतियों के साथ बैठक में मांगे गए सुझावों को आगे बढ़ाने की कोशिश की। लेकिन अगर, कुछ मोर्चों, खासतौर से मल्‍टी ब्रांड में एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) जैसे मामलों में आर्थिक सुधारों और कुछ विधायी संशोधनों को पारित नहीं कराया जा सका तो इसके लिए सरकार को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। वित्त मंत्री ने बुधवार को प्रमुख उद्योग संगठन फिक्की की 84वींऔरऔर भी

विश्व अर्थव्यवस्था इस समय ‘खतरनाक दौर’ में जा पहुंची है। यूरोप मंदी की चपेट में आ चुका है। यह किसी ऐरे-गैरे का नहीं, बल्कि विश्व बैंक का कहना है। साथ ही उसका यह भी कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर चालू वित्त वर्ष 2011-12 में 6.8 फीसदी रहेगी, जबकि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी का नया अनुमान 7 से 7.5 फीसदी का है। पिछले वित्त वर्ष 2010-11 में भारत का जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) 8.5 फीसदीऔरऔर भी

केंद्र द्वारा प्रायोजित सारी स्कीमों का सोशल ऑडिट अनिवार्य कर दिया जाना चाहिए। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत श्रमिकों का वेतन बढ़ा दिया जाए। वक्त की मांग है कि वित्तीय समावेश, सबको शामिल करनेवाले विकास और महिलाओं व लड़कियों के बीच नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित किया जाए। ये कुछ सुझाव हैं जो विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मंगलवार को वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और उनके अमले के साथ हुई बजट-पूर्व बैठक में उठाए। वित्‍त मंत्री श्रीऔरऔर भी

सरकार ने सोने व चांदी की मात्रा के बजाय मूल्य पर आयात शुल्क लगाने का फैसला किया है। अभी तक 10 ग्राम सोने पर 300 रुपए और एक किलो चांदी पर 1500 रुपए का आयात शुल्क लगा करता था। लेकिन ताजा अधिसूचना के मुताबिक अब सोने के मूल्य का दो फीसदी और चांदी के मूल्य का 6 फीसदी आयात शुल्क लिया जाएगा। हीरे पर भी अब दो फीसदी आयात शुल्क लगेगा। सरकार को नए प्रावधान से इसऔरऔर भी

बहुत दिनों से चल रही अटकलबाजी को नए नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह की पहल पर औपचारिक जामा पहना दिया गया है। मंगलवार को मंत्रियों के समूह ने अपनी बैठक में घरेलू एयरलाइन कंपनियों में विदेशी एयरलाइंस को 49 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी देने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। गौरतलब है कि इस समय भी घरेलू एयरलाइंस में 49 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की इजाजत है। लेकिन इस 49 फीसदी में अनिवासी भारतीय (एनआरआई) व दूसरे विदेशीऔरऔर भी

देश का निर्यात दिसम्बर महीने में 6.7 फीसदी बढ़ा है। आधिकारिक आंकड़ों की घोषणा से पहले ही वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर ने राजधानी दिल्ली में सोमवार को मीडिया को बताया कि दिसम्बर 2011 में देश से 25 अरब डॉलर का निर्यात हुआ, जबकि आयात 37.8 अरब डॉलर का हुआ।  इस तरह दिसंबर का व्यापार घाटा 12.8 अरब डॉलर रहा है। नवम्बर महीने में निर्यात मात्र 3.87 फीसदी बढ़ा था। दिसंबर के आंकड़ों को मिला दें तो चालूऔरऔर भी

सस्ते टैबलेट लैपटॉप ‘आकाश’ के लिए कनाडा की कंपनी डाटाविंड के साथ करार जारी रहेगा। कंपनी पहली खेप के लिए निर्धारित एक लाख में से बाकी बचे सत्तर हजार टैबलेट के अपग्रेडेड वर्जन उपबल्ध कराएगी। अपग्रेडेड वर्जन ‘आकाश-दो’ अप्रैल महीने तक उपलब्ध होगा। मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल सोमवार को राजधानी दिल्ली में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आकाश की मांग बहुत अधिक है। हम सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में छात्रों तक उसकी उपलब्धताऔरऔर भी

पहले औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़ों ने खुशखबरी दी कि नवंबर में यह 5.9 फीसदी बढ़ गया है। फिर दिसंबर की मुद्रास्फीति ने साफ कर दिया कि करीब दो साल से अर्थव्यवस्था के सीने पर धमधम करता बोझ हल्का पड़ गया है। सोमवार को वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक सकल मुद्रास्फीति की दर दिसंबर 2011 में 7.47 फीसदी रही है। इससे पिछले महीने नवबंर में यह 9.11 फीसदी थी औरऔरऔर भी