ना शिकार बनें, ना दूसरे का शिकार
हमें धंधेबाज़ नहीं बनना है। न ही उनके जितना नीचे गिरना आम हिंदुस्तानी के लिए आसान है। हमें बुद्धत्व हासिल करने वाला ऐसा प्रोफेशनल ट्रेडर बनना है जिसे अपनी सीमाओं और वित्तीय बाज़ार के स्वरूप को लेकर किसी किस्म का कोई मुगालता न हो। हम एक बार में एक या आधा कदम ही चलें। न डरें, न दुस्साहस करें। न शिकार बनें, न किसी का शिकार करें। किताबों और व्यवहार से सीखते जाएं। अब शुक्रवार का अभ्यास…औरऔर भी
कम कैश की अर्थव्यवस्था पर चली सरकारी क्लास
केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू कम नकदी अर्थव्यवस्था की सुविधा और डिजिटल व ऑनलाइन लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सरकारी अधिकारियों को तैयार करने में जुट गए हैं। नायडू के पास शहरी विकास, आवास व शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय भी है। उन्होंने बुधवार को अपने दोनों मंत्रालयों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल सहज लेनदेन के माध्यम से देरी कम करने और भ्रष्टाचार तथा कालेधन की समस्याऔरऔर भी
अक्टूबर में आठ कोर उद्योगों की वृद्धि दर 6.6% रही
आठ कोर उद्योगों का संयुक्त सूचकांक इस बार अक्टूबर में 188.1 अंक रहा। यह पिछले अक्टूबर में दर्ज किए गए सूचकांक से 6.6% ज्यादा है। वहीं, वर्ष 2016-17 में अप्रैल से अक्टूबर के दौरान आठ कोर उद्योगों की संचयी उत्पादन वृद्धि दर 4.9% रही। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में आठ कोर उद्योगों का भारांक करीब 38% है। नोट करने की बात यह है कि अक्टूबर 2016 में देश में कोयला, कच्चे तेल व प्राकृति गैस का उत्पादन घटा है। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालयऔरऔर भी
यहां झुनझुना बजानेवाले धंधेबाज़ भी हैं
अपने बाज़ार में दो तरह के प्रोफेशनल ट्रेडर सक्रिय हैं। एक वे जो वित्तीय बाजार के अब तक ढूंढे गए नियमों की गहरी अंतर्दृष्टि रखते हैं, जिन्होंने अभ्यास से एक तरह का बुद्धत्व हासिल कर लिया है और कम से कम जोखिम में अधिक से अधिक फायदा कमाने के सौदे चुनते हैं। दूसरे तरह के प्रोफेशनल ट्रेडर धंधेबाज़ है। वे प्रवर्तकों और ऑपरेटरों से मिलकर झुनझुना बजाते हैं और गंदा खेल खेलते हैं। अब गुरुवार की दशा-दिशा…औरऔर भी
नियम समझें और बराबर करें अभ्यास
रिटेल ट्रेडर जब तक प्रोफेशनल ट्रेडर की तरह सोचते और काम नहीं करते, तब तक वे औरों का शिकार बनते रहेंगे। बाज़ार के घाघ उनकी लालच, अस्थिरता, अज्ञान व सहजता का फायदा उठाते रहेंगे। वैसे, प्रोफेशनल ट्रेडर बनना कोई मुश्किल नहीं है। उसी तरह जैसे साइकिल, कार या ट्रक को चलाने में शुरू में कठिनाई आती है, पर बाद में आसान हो जाता है। नियम समझें, तब मैदान में उतरें और अभ्यास करें। अब बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी
प्रोफेशनल उछलते नहीं, निर्णय लेते हैं
प्रोफेशनल हर बात पर उछलते नहीं। हर खबर पर प्रतिक्रिया नहीं दिखाते। वे जानते हैं कि कहां तक उनका कितना वश चलेगा। वे निर्णय लेते हैं। गेंद माफिक हुई तो ठोंकते हैं। अन्यथा, छोड़ देते हैं। दो-चार साल बाजार में रहने के बाद वे भावनाओं के वशीभूत नहीं होते। इसलिए बाज़ार कभी उनसे नहीं खेल पाता, वे बाज़ार से खेलते हैं। वे बाज़ार की ताकत जानते हैं, इसलिए उससे जबरन पंगा नहीं लेते। अब मंगलवार की दृष्टि…औरऔर भी




