भाव देखो, भावों की धार व पैटर्न देखो!
शेयर बाज़ार की ट्रेडिंग उनके लिए खबरों और फंडामेंटल्स का खेल हो सकता है जिनके पास खबरें और कंपनी के नतीजे औरों से पहले पहुंच जाते हैं। ऐसी पहुंच वालों तक पहुंचना रिटेल ट्रेडर के लिए नामुमकिन है। उसके लिए तो शेयर बाज़ार की ट्रेडिंग शुद्ध रूप से मनोविज्ञान का खेल है। इसमें भी उसे अपने साथ ही दूसरों की लालच और भय की भावनाओं के काम करने के तरीकों की तह में पहुंचना होता है। जोऔरऔर भी
ट्रेडिंग ज़ीरो-सम गेम, मगर मौके भरपूर
शेयर बाज़ार अगर आपके निजी व पारिवारिक जीवन को अशांत बना दे रहा है तो फौरन इसे छोड़ देना चाहिए। ट्रेडिंग कर रहे हैं तो इससे हो रही कमाई से बीच-बीच में छुट्टी मनाते और आनंद लेते रहें। अच्छा फायदा कमा लिया तो उसका एक अंश अकेले अपने पर नहीं, बल्कि परिवार के साथ खुशी मनाने पर खर्च करें। उनका साथ व सहयोग आपके ट्रेडिंग के बिजनेस के लिए बहुत ज़रूरी है। परिवार के जिस भी सदस्यऔरऔर भी
शांत मन से ही मिलती है ट्रेडिंग को धार
बर्तन में पानी रख उस पर सोडियम को टुकड़ा डाल दें तो वह इस कोने से उस कोने तक छनाक-छनाक भागता रहता है। अंत में खत्म हो जाता है। शेयर बाज़ार के बहुत सारे ट्रेडर भी हमेशा इसी तरह बेचैन रहते हैं। इधर से उधर छनाक-छनाक करते रहते हैं। हमेशा तलाश में रहते हैं कि कहीं से कोई टिप्स मिल जाएं। अंत में ऐसे ट्रेडर भी खत्म हो जाते हैं। जो शांत है, वही शेयर बाज़ार मेंऔरऔर भी
देखें कंपनी से अलग स्टॉक का स्वभाव
हर स्टॉक के पीछे कोई न कोई कंपनी होती है। उसके भाव लम्बे समय में और कभी-कभी छोटी अवधि में भी कंपनी की खबरों और उसके फंडामेंटल्स से प्रभावित होते हैं। लेकिन हर स्टॉक का अपना अलग स्वभाव होता है। उसका यह स्वभाव उसमें सक्रिय ट्रेडरों व निवेशकों की मानसिकता से तय होता है। किसी शेयर पर हर दिन अक्सर सुबह गरमी छाई रहती है और शाम होते-होते उतर जाती है। वहीं कुछ स्टॉक्स दो बजे केऔरऔर भी
हमारी सक्रियता पर चमके उनका धंधा!
मत भूलें कि शेयर बाज़ार किसी का धंधा है। बीएसई, एनएसई, एनएसडीएल, सीडीएसएल, ब्रोकरेज़ हाउस। यहां तक कि हमारे हर सौदे पर पूंजी बाज़ार नियामक सेबी का आधिकारिक कट और केंद्र सरकार का टैक्स होता है। हम यहां सौदा करते हैं तो इन सबका धंधा चलता है। ऐसा धंधा जिसमें नुकसान नहीं, फायदा ही फायदा है। फिजिक्स में हम पढ़ते हैं कि सौ सीढ़ी चढ़े और सौ सीढ़ी उतर गए तो कुल मिलाकर किया गया कार्य शून्यऔरऔर भी





