मशहूर अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने साल 2010 के लिए दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 68 जानी-मानी हस्तियों को शामिल किया गया है। चौंकानेवाली बात यह है कि इसमें चीन के राष्ट्रपति हु जिनताओ को दुनिया की सबसे ताकतवर हस्ती माना गया है। जिनताओ सूची में पहले नंबर पर हैं, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को दूसरे नंबर पर रखा गया है। यह आश्चर्यजनक बात है क्योंकिऔरऔर भी

फीनिक्स मिल्स लिमिटेड (बीएसई कोड – 503100, एनएसई कोड – PHOENIXLTD) कभी मुंबई की मशहूर कपड़ा मिल हुआ करती थी। अब विशालकाय मॉल चलाने के लिए जानी जाती है। मुंबई के लोअर परेल में हाई स्ट्रीट फीनिक्स की सफलता के बाद वह देश के कई हिस्सों में अगले 12 महीनों के भीतर नए मॉल शुरू करने जा रही है। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज इसके शेयरो को लेकर काफी तेजी की धारणा रखती है। उसने अपनी ताजा रिसर्च रिपोर्ट मेंऔरऔर भी

यूं तो नया आने के साथ ही पुराना मिटना शुरू हो जाता है। लेकिन पुराने कंकास को हटाने का काम सायास करना पड़ता है। दीपावली से ठीक पहले की रात मन व जीवन के कंकास या दलिद्दर को हटाने का मौका होती है।और भीऔर भी

धनतेरस पर सोना महंगा होने के बावजूद लोगों ने पारंपरिक सोच के तहत सोना खरीदा है। लेकिन इस बार चांदी के सिक्कों की खरीद जमकर हुई है। इसकी बदौलत दिल्ली में चांदी के सिक्कों का भाव उछलकर 43,000 रुपए प्रति सौ सिक्के का हो गया। व्यापारियों के मुताबिक लोगबाग यूं तो हर साल धनतेरस से लेकर दीवाली तक चांदी के बर्तन, सिक्के व अन्य साजोसामान खरीदते हैं। लेकिन इस बार सोना महंगा होने से चांदी की तरफऔरऔर भी

सरकार यूरिया से मूल्य-नियंत्रण हटाने की तरफ तेज कदमों से बढ़ रही है। बुधवार को वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और उवर्रक राज्य मंत्री श्रीकांत जेना उर्वरक उद्योग के प्रतिनिधियों से मिले। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार इस मुलाकात के बाद उन्होंने एक पैनल बनाने का निर्णय लिया है जिसमें उर्वरक मंत्रालय, कृषि मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के शीर्ष अधिकारी शामिल रहेंगे। यह पैनल यूरिया के मूल्य से सरकारी नियंत्रण हटाने की संभाव्यता पर विचारऔरऔर भी

सांघवी मूवर्स (बीएसई कोड – 530073, एनएसई कोड – SANGHVIMOV) के साथ भारी समस्या यह है कि उसके स्टॉक में ज्यादा ट्रेडिंग नहीं होती। जैसे, कल बीएसई में उसके केवल 1459 शेयरों के सौदे हुए हैं और पिछले दो हफ्ते का औसत कारोबार 4227 शेयरों का रहा है। इसी तरह एनएसई में कल इसके मात्र 2825 शेयरों में कारोबार हुआ है जिसमें से 1782 या 63.08 फीसदी शेयर ही डिलीवरी के लिए थे। बीएसई के बी ग्रुपऔरऔर भी

कोई आपकी सूरत या सीरत में अपना खुदा देखता है तो देखने दीजिए। उसे खुशफहमी है या गलतफहमी, इससे आपको क्या! हां, अगर आप उसकी अपेक्षाओं को पूरा करने की कोशिश करें तो इसमें आपका ही भला है।और भीऔर भी

रिजर्व बैंक ने बैंकों के होमलोन धंधे और बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों पर लगाम लगाने के नए कदम उठाए हैं। मंगलवार को पेश मौद्रिक नीति की दूसरी त्रैमासिक समीक्षा में उसने बैंकों को टीजर होमलोन देने से हतोत्साहित करने की भी कोशिश की है। इन कदमों का मसकद यही है कि कहीं बैंकों का उतावलापन भविष्य में उनकी परेशानी का सबब न बन जाए। सबसे पहले तो उसने तय कर दिया है कि कोई भी बैंक मकान कीऔरऔर भी

जिस शेयर का ठीक पिछले बारह महीनों (टीटीएम) का ईपीएस (प्रति शेयर लाभ) 1.79 रुपए हो और वह इससे 145.10 गुना या पी/ई अनुपात पर ट्रेड हो रहा हो, उसे कोई क्यों खरीदे? वह भी तब जब पूरे बाजार का औसत पी/ई 21 के आसपास हो? लेकिन आईसीआईसीआई सिक्यूरिटीज ने आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर को खरीदने की सिफारिश की है। उसका कहना है कि यह शेयर तीन महीने के भीतर बढ़कर 293 रुपए तक जा सकता है। कल यहऔरऔर भी

जिस प्रकार ज्ञान विचारों और संस्कारों के रूप में आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करता है, उसी प्रकार अज्ञान भी पीढ़ी-दर-पीढ़ी की विरासत बन जाता है। इसलिए अज्ञान को मिटाते रहना हमारा दायित्व है।और भीऔर भी