बचा रहे अंदर देशवासी, बाहर अनिवासी

भारत के जन-जन, बच्चे से लेकर बूढ़े व भिखारी तक प्रत्यक्ष व परोक्ष टैक्स राजस्व सरकार को देते हैं। टैक्स से बनी आस्तियां बेचकर सरकार अतिरिक्त धन जुटाती है। जन-जन की जमा और बचत से ही वो 99% ऋण हासिल करती है। यही नहीं, देश के बाहर कमाने गए अनिवासी भारतीय (एनआरआई) अगर विदेशी मुद्रा भेजना बंद करें तो भारत सरकार भयंकर भुगतान संतुलन के संकट में फंस सकती है। सरकार ने जो नीतियां बना रखी हैं, उसके चलते कच्चे तेल के आयात पर हमारी निर्भरता 2015 से 2025 तक के दस सालों में 84% से बढ़कर 90% हो गई है। इस दौरान देश के कुल आयात में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का हिस्सा 10% से बढ़कर 17% हो चुका है। सोना तो हाशिये और दिखाने की चीज़ है। कमाल है कि आत्मनिर्भर भारत के सरकारी नारे के बीच देश की आयात निर्भरता बढ़ गई है। प्रमाण यह है कि 2015-16 से 2025-26 तक के दस सालों में माल व सेवाओं को साथ मिलाकर भी देश का व्यापार घाटा 53.86 अरब डॉलर से बढ़कर 119.31 अरब डॉलर हो गया है। देश में आ रहा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) सूख चुका है, जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफडीआई) भागता ही जा रहा है। ऐसे में सोचिए कि एनआरआई ने भारत में वित्त वर्ष 2023-24 में 137 अरब डॉलर और 2024-25 में 136 अरब डॉलर न भेजे होते तो क्या होता? अब शुक्रवार का अभ्यास…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field