कौन करता भारत सरकार की फंडिंग?

हर देशवासी के लिए जानना ज़रूरी है कि सरकार जो प्रत्यक्ष व परोक्ष टैक्स लेती है और उसके ऊपर देश के नाम पर जो कर्ज लेती है, उसका वो करती क्या है? हर साल बजट में इसकी जानकारी होती है। लेकिन एक तो हम उस पर ध्यान नहीं देते। दूसरे वो इतनी उलझी होती है कि बड़े-बड़े जानकारों के लिए उसे तार-तार कर समझना मुश्किल है। फिर भी हम कोशिश करें तो उलझे तारों को सुलझा सकते हैं। मगर एक पहलू पर किसी का ध्यान नहीं जाता कि हर साल सरकार टैक्स, नॉन-टैक्स, विनिवेश व अन्य पूंजीगत प्राप्तियों से अलग बजट का जो करीब 32% हिस्सा उधार से हासिल करती है, उसकी फंडिंग कौन करता है? अभी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और एसआईआर की धांधली के खिलाफ देश भर के युवा जो आंदोलन कर रहे हैं, उस पर सत्ताधारी दल और सरकारी पक्ष से बराबर सवाल उठाए जा रहे हैं कि इस आंदोलन की फंडिंग कौन कर रहा है तो हमारे लिए यह जानना भी ज़रूरी है कि देश पर अपने मनमाने फैसले थोपनेवाली सरकार की फंडिंग कौन कर रहा है? लोकतंत्र में लोक को यह जानने का हक है और सरकार की भी जिम्मेदारी व जवाबदेही बनती है कि वो इस सवाल का खुलकर जवाब दे। वैसे, पिछले 10-12 साल में सरकार की फंडिंग का तरीका जिस तरह बदला गया है, उसे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। अब सोमवार का व्योम…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field