विभाजक राजनीति ने तोड़ी अर्थव्यवस्था!

अर्थव्यवस्था और विभाजक राजनीति में व्युत्क्रमानुपाती या उल्टा रिश्ता होता है। एक का बढ़ना दूसरे के लिए घातक है। विभाजक राजनीति बढ़ेगी तो अर्थव्यवस्था का घटना तय है। इस सच को झुठलाने के लिए ही मोदी सरकार ने पहले ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा दिया। इस नारे पर लोगों का विश्वास टूटने लगा तो उसने इसमें ‘सबका विश्वास’ भी जोड़ दिया। वो कथनी में हमेशा समावेशी विकास की बातें करती रही। लेकिन करनी में व्यापक अवाम को दरकिनार कर मुठ्ठी भर हितों की सेवा करती रही। अर्थव्यवस्था तब बढ़ती है, जब अवाम के बीच का हर दरमियानी फासला मिटा दिया जाए। हर कोई एक दूसरे के लिए काम करें और काम या सेवा के बदले उसे वाजिब दाम मिले। इस तरह अर्थव्यवस्था देश से निकल कर विदेश तक बढ़ती चली जाती है। इस वृद्धि को समाहित करने के लिए रिजर्व बैंक नोट छापता जाता है। अर्थव्यवस्था में लेनदेन के साथ ही मुद्रा प्रसार बढ़ता जाता है। रिजर्व बैंक अतिरिक्त नोट न सर्कुलेशन में लाए तो उत्पाद व सेवाएं महंगी हो जाएगी। ऐसी मुद्रास्फीति को थामने के लिए वो नोट लाकर अर्थव्यवस्था में संतुलन बनाए रखता है। लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सत्ता के विस्तार के लिए विभाजक राजनीति का सहारा लिया। राजनीति में वो सफल होती गई। लेकिन अर्थव्यवस्था तबाह हो गई। अब सोमवार का व्योम…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field