राजनीति की विजय ने रौंदी अर्थव्यवस्था

इधर मोदी का राजनीतिक विजय-रथ आसमान का रुख किए हुए है, उधर भारतीय रुपया रसातल में डूबता बराबर नई-नई तलहटी पकड़ता जा रहा है। आज एक डॉलर 95.91 रुपए और यूरो 112.27 रुपए पर जा पहुंचा। कमाल की बात यह है कि जनवरी 2025 से फरवरी 2026 तक जब रुपया खाक बनता जा रहा था, तब सरकारी और निजी अर्थशास्त्रियों ने कहा था कि भारत ‘गोल्डीलॉक्स’ अवस्था से गुजर रहा है, जहां आगे सब अच्छा ही अच्छा होगा। फिर भी रुपया तब डॉलर के मुकाबले 12% से ज्यादा गिर गया, जब डॉलर खुद दूसरी मुद्राओं के सापेक्ष गिर रहा था। इसकी वजह देश से सिर्फ पूंजी का पलायन ही नहीं है। एक प्रमुख वजह यह कि अमेरिका के साथ भारत के बिगड़ते व्यापारिक रिश्तों ने माहौल खराब दिया। दूसरी वजह कि देश में एआई में उल्लेखनीय धमक वाली कोई कंपनी नहीं है तो वैश्विक निवेशक ऐसी कंपनियों की तलाश में बाहर भागने लगे। तीसरे, देश में उपभोक्ता मांग और बिजनेस का सही माहौल नहीं है तो हमारी अपनी कंपनियां देश के बजाय विदेश में निवेश कर रही हैं। इसके ऊपर ईरान पर अमेरिका-इज़रायल के हमले ने पश्चिम एशिया में जो अशांति पैदा की, उसने कोढ़ में खाज का काम किया। संकट अब विकराल होने लगा। महज दो महीने में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 38 अरब डॉलर घटकर 690.69 अरब डॉलर रह गया है। अब बुधवार की बुद्धि…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field