आईएमएफ-अपडेट तक बना भौकाल!

भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन को सही मानें तो देश का जीडीपी सरकारी अनुमान से 22% कम हो सकता है। अभी जीडीपी की नई सीरीज़ के मुताबिक बीते वित्त वर्ष 2025-26 में हमारा रीयल जीडीपी 322.58 लाख करोड़ रुपए और नॉमिनल जीडीपी 345.47 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। इससे 22% कम तो रीयल जीडीपी 251.61 लाख करोड़ रुपए और नॉमिनल जीडीपी 269.47 लाख करोड़ रुपए निकलता है। सुब्रमण्यन के आकलन को एक सिरे से गलत नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि वे अगर अपने अध्ययन में कहते हैं कि सरकार वास्तविक खपत को 31% बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है तो यह ज़मीनी सच्चाई के करीब है। हम अपने आसपास हर तरफ देख सकते हैं कि लोगबाग किस तरह आमदनी न बढ़ने के कारण अपनी खपत घटाते जा रहे हैं। वहीं, सरकारी अनुमान को ही सही मानें तो हमारा 345.47 लाख करोड़ रुपए का नॉमिनल जीडीपी वैश्विक पैमाने पर 3.70 ट्रिलियन डॉलर निकलता है और अगर सुब्रमण्यन के आकलन को सही मानें तो यह घटकर 2.89 ट्रिलियन डॉलर रह जाता है। तब भारत दुनिया की चौथी नहीं, फ्रांस व इंटली के आसपास आठवीं अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अभी तक अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमफ) ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के हिसाब और रैंकिंग को अपडेट नहीं किया है। तब तक भौकाल बना हुआ है, ढोल पीटा जा रहा है। अब बुधवार की बुद्धि…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field