विकास के लक्षण नहीं, बर्बादी की आहट

सरकार विकास कर नहीं रही। विकास का झांसा दे रही है। सरकारी अर्थशास्त्री आपको समझाएंगे कि छोटे किसानों के लिए बजट में भारत-विस्तार की नई योजना है, जिसमें विस्तार का मतलब है वर्चुअली इंटीग्रेटेड सिस्टम टू एक्सेस एग्रीकल्चरल रिसोर्सेज़, ऐसा बहुभाषी एआई टूल जो हमारी कृषि का उद्धार कर देगा। दलाल पत्रकार और भांट भी बताएंगे कि विकसित भारत@2047 नारा नहीं, सचमुच का रोडमैप है। इनके तिलिस्म को तोड़ने के लिए आज हमें इस तंत्र का हिसाब करना होगा। बताना होगा कि किसी किराना दुकान का शटर गिर जाना देश के आधुनिक हो जाने का लक्षण नहीं, बल्कि बरबादी की आहट है। अमेजॉन, फ्लिपकार्ट या कोई कॉरपोरेट चेन भारत के विकास को मुक्त नही, दोहन करने के लिए आती है। बेरोज़गारी की समस्या नारों से हल नहीं की जा सकती। हैशटैग चलाकर अर्थव्यवस्था में कोई मांग नहीं पैदा की जा सकती। भारत से भाग रहे देशी-विदेशी निवेशकों को बड़े-बड़े चार्ट और पावर-प्वॉइंट प्रजेंटेशन से नहीं रोका जा सकता। देश को फॉर्मल बनाने के नाम पर छोटे-छोटे उद्योग-धंधों को बंद होने से रोकना होगा। नीतियों में पारदर्शिता लानी होगी। लोकतंत्र को मजबूत करना होगा। सरकार के प्रति विश्वास या इकबाल को बहाल करना होगा। ऐसी व्यवस्था करनी होगी, जिसमें किसी डेटा पर कोई सवाल न उठे। अब शुक्रवार का अभ्यास…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field