नेहरू के दौर में बनी रेअर अर्थ कंपनी!

देश ने आज़ादी के फौरन बाद रेअर अर्थ खनिजों या तत्वों का महत्व समझ लिया था। नेहरू के दौर में ही 18 अगस्त 1950 को बाकायदा इंडियन रेअर अर्थ्स लिमिटेड बना ली गई। इसकी रेअर अर्थ डिवीज़न ने केरल के अलूवा में काम करना शुरू कर दिया। फिर साल 1963 में इसे भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत काम करनेवाली सरकारी कंपनी बना दिया गया। इसी के साथ उसने केरल और तमिलनाडु की कुछ जगहों पर परमाणु खनिजों के खनन व निकासी के काम में लगी कंपनियों का अधिग्रहण कर लिया। 1986 में उसने ओडिशा के चंद्रपुर में अपनी सबसे बड़ी खनन व खनिज प्राप्ति इकाई ओडिशा सैंड्स कॉम्प्लेक्स (ओसकॉम) शुरू कर दी। इस समय कंपनी की सालाना क्षमता 10 लाख टन खनिज प्रोसेस करती है। इस प्रक्रिया में इल्मेनाइट, रुटाइल, ज़िरकॉन, सिलिमैनाइट व गारनेट बनाती है। उसने ओडिशा में 11,000 टन रेअर अर्थ कन्संट्रेट बनाने का एक्सट्रैक्शन संयंत्र भी लगा रखा है। 1997-98 से ही लाभ में चल रही केंद्र सरकार की कंपनी है। करीब ₹20,250 करोड़ की सालाना बिक्री का 47% हिस्सा निर्यात से हासिल करती है। लेकिन विडम्बना देखिए कि भारत अपनी रेअर अर्थ ज़रूरतों का 45% हिस्सा चीन से आयात करता है। मोदी सरकार ने 12 साल में 76 साल पुरानी भारतीय कंपनी को विकसित क्यों नहीं किया? अब बुधवार की बुद्धि…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field