जिसका इंतज़ार, वो इतना गिर गया तो!

शेयर बाज़ार में अक्सर ऐसा कुछ होता रहता है जो पहले कभी नहीं हुआ। इसलिए दुनिया की तरह शेयर बाज़ार को भी स्थिर व शाश्वत नियमों से चलनेवाला तंत्र मान लेना गलत है। आज तक ऐसा नहीं हुआ कि आईपीओ के बाद लिस्ट होने से पहले ही किसी कंपनी के शेयरों को बेचने की सलाह या सेल-कॉल दे दी जाए। लेकिन भारत ही नहीं, दुनिया में वोल्यूम के आधार पर सबसे बड़े डेरिवेटिव एक्सचेंज एनएसई के साथ ऐसा ही हो रहा है। एनएसई का आईपीओ सितंबर महीने में किसी तारीख को आना है। इस समय अनाधिकृत बाज़ार में एनएसई के शेयर का भाव 2085 रुपए चल रहा है। लाखों निवेशक भारत के सबसे बड़े करीब 30,000 करोड़ रुपए के एनएसई के आईपीओ में जमकर धन लगाने की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन एक अदने से लोकल टाइप ब्रोकरेज़ हाउस दौलत कैपिटल ने एनएसई में अभी से सेल-कॉल दे दी है। उसकी एनालिस्ट टीम ने हिसाब लगाया कि निकट भविष्य में एनएसई मे डेरिवेटिव का बिजनेस घट सकता है। इसके चलते उसके शेयर का भाव लिस्टिंग के बाद घटकर 1550 रुपए पर आ सकता है। यानी, अनाधिकृत बाज़ार में चल रहे भाव से करीब 26% नीचे। लिस्टिंग पर इतना नुकसान कौन झेलेगा?  अब तथास्तु में आज की कंपनी…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field