ठगी के धंधे में कोई कांच को हीरा और कलई चढ़े आभूषण को खरा सोना बनाकर बेच सकता है। लेकिन असली धंधे में वही टिकता है जिसमें अंदर का दम होता है और जो ग्राहकों के बीच अपनी साख से कभी समझौता नहीं करता। हमें लंबे समय के निवेश के लिए ऐसी ही कंपनियां चुननी चाहिए। विश्वास रखें कि मिट्टी में पड़ा हीरा अंततः अपनी कीमत हासिल कर ही लेता है। तथास्तु में आज ऐसी ही कंपनी…औरऔर भी

रिटेल या आम ट्रेडर को शेयर बाज़ार की ट्रेडिंग में केवल 5% बचत लगानी चाहिए। लेकिन जो ज्यादा नेटवर्थ वाले लोग (एचएनआई) हैं, जिनके पास इफरात धन है, वे अपने निवेश सलाहकार या वित्तीय प्लानर से पूछकर जितना भी चाहें, उतना धन ट्रेडिंग में लगा सकते हैं। वैसे, देखा गया है कि बाज़ार में ज्यादातर रिटेल ट्रेडर ही डूबते हैं, जबकि एचएनआई ट्रेडर अधिक न भी कमाएं तो उनकी पूंजी सुरक्षित रहती है। अब शुक्रवार का अभ्यास…औरऔर भी

शेयर बाज़ार में जिसे ट्रेडिंग करनी है, उसे केवल अपना वही धन ट्रेडिंग में लगाना चाहिए जो अगर डूब जाए तो उसकी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़े। बताते हैं कि आपके पास वर्तमान व भावी और आकस्मिक ज़रूरतों को पूरा करने के बाद 100 रुपए बचते हैं तो उसमें से केवल 5 रुपए ही वित्तीय बाज़ार की ट्रेडिंग में लगाने चाहिए। बाकी धन एफडी, सोना, म्यूचुअल फंड व स्टॉक्स में लगाना चाहिए। अब गुरुवार की दशा-दिशा…औरऔर भी

लालच में लोग इतने अंधे हो जाते हैं कि अपनी पूंजी के बाद घरवालों की जमापूंजी उड़ाने लगते हैं। इससे भी नहीं पूरा होता तो उधार लेने लगते हैं। उधार का यह सिलसिला वित्तीय बाज़ार की ट्रेडिंग के लिए आत्मघाती है। उधार लेकर ट्रेडिंग करना नुकसानदेह ही नुकसानदेह है, फायदेमंद कतई नहीं। बैंक या संस्थाएं दूसरों के धन पर ट्रेडिंग करती हैं और उन्हें इससे घाटा नहीं होता, बल्कि पक्का कमीशन मिलता है। अब बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी

लालच, लिप्सा या तृष्णा हमारा विवेक हर लेती है, दिमाग बंद कर देती है, आंखों पर काला-घना परदा डाल देती है। लगता है कि चांद पेड़ की फुनगी पर ही बैठा है। सीढ़ी लगाकर या किसी तरह चढ़कर वहां पहुंच गए तो चांद अपनी मुठ्ठी में होगा। यह अगर ‘मैया मैं तो चंद्र खिलौला लइहौं’ जैसा बाल-हठ होता तो चल जाता। लेकिन बड़े ऐसा बचपना करने लग जाएं तो सर्व-सत्यानाश हो जाता है। अब मंगलवार की दृष्टि…औरऔर भी

वित्तीय बाज़ार की ट्रेडिंग जब तक पेशा है, तब तक ठीक है। लेकिन अगर वह नशा बन जाए तो सबसे पहले आपको बरबाद करती है और उसके बाद आपके परिवार को। कारण, वह आपकी लालच को हवा देती है जिसके चढ़ते ही केवल सफलता दिखाई देती है, विफलता नहीं। रिटर्न दिखाई देता है, रिस्क नहीं। लेकिन इस धंधे का रिस्क ऐसा है कि भगवान भी अगर आ जाए तो उसे मिटा नहीं सकता। अब सोमवार का व्योम…औरऔर भी

भारत का पता नहीं, लेकिन दुनिया के आधे निवेशक चिंतित हैं कि मंदी आने ही वाली है और शेयर बाज़ार कभी भी क्रैश हो सकते हैं। विश्व की जानी-मानी बीमा कंपनी एलियांज़ लाइफ के ताज़ा सर्वेक्षण से यह बात सामने आई है। चालू साल की पहली तिमाही में निराशा से घिरे ऐसे निवेशक 46% और दूसरी तिमाही में 48% थे, जो तीसरी तिमाही में 50% हो गए। तथास्तु में आज ऐसी कंपनी जिसे मंदी मार नहीं सकती…औरऔर भी

भारतीय अर्थव्यवस्था के सुस्त पड़ने और आगे इसकी हालत बिगड़ते जाने की आशंका कतई निराधार नहीं है। मगर भारत की सुदीर्घ विकासगाथा का अंत अभी नहीं हुआ है और न ही अगले 10-15 सालों में होगा। हमारे यहां इतनी तगड़ी उद्यमशीलता है कि उसे अगर माकूल सरकारी नीतियों का साथ मिल जाए तो भारत 10 साल में चीन के समकक्ष और 15 साल में उससे भी आगे निकल सकता है। यह होकर रहेगा। अब शुक्रवार का अभ्यास…औरऔर भी

अपने यहां कंपनियों के प्रवर्तक भी शेयर बाज़ार के अहम खिलाड़ी हैं। आखिर कंपनी के वर्तमान व भविष्य के बारे में उनसे बेहतर कौन जान सकता है। इधर जब भी बाज़ार में अफरातफरी मची है, तब यस बैंक जैसे अपवादों को छोड़ दें तो प्रवर्तकों ने घबराकर अपने शेयर नहीं बेचे हैं। इसके विपरीत तमाम प्रवर्तकों ने बाज़ार से शेयर खरीदकर कंपनियों में अपनी इक्विटी हिस्सेदारी बढ़ाई है। यह काफी शुभ लक्षण है। अब गुरुवार की दशा-दिशा…औरऔर भी

विदेशी निवेशक ही नहीं, देश के स्मार्ट निवेशकों ने भी शेयर बाज़ार में अब निचले स्तर पर खरीद शुरू कर दी है। वे ऐसे समझदार निवेशक हैं जो बाज़ार, अर्थव्यवस्था और कंपनियों की गहरी समझ रखते हैं। राकेश झुनझुनवाला जैसों की तरह शोर नहीं मचाते, न ही प्रवर्तकों से डील करते हैं, बल्कि चुपचाप स्तरीय कंपनियों में करोड़ों का निवेश करते रहते हैं। अक्सर वे ऐसा प्राइवेट इक्विटी फर्मों के जरिए करते हैं। अब बुधवार की बुद्धि…औरऔर भी