औसतन 2016 भारतीयों पर एक डॉक्टर

देश में 31 जुलाई 2011 तक एलोपैथिक डॉक्टरों की संख्या 8,56,065 रही है। इनमें से करीब 6 लाख डॉक्टर ही नियमित प्रैक्टिस करते हैं। देश की आबादी करीब 121 करोड़ है। इस तरह हर 2016 लोगों पर देश में एक एलोपैथिक डॉक्टर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानक है कि हर 1000 लोगों पर एक एलोपैथिक डॉक्टर होना चाहिए। योजना आयोग के एक विशेषज्ञ दल का अनुमान है कि भारत यह मानक साल 2028 तक हासिल कर लेगा। इस दल ने 12वीं व 13वीं पंचवर्षीय योजना में 187 नए मेडिकल कॉलेज खोलने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *