भारत के पड़ोसी देश दुनिया में सबसे नाकाम

दुनिया की एक प्रतिष्ठित पत्रिका फॉरेन पॉलिसी ने अपनी ताजा सालाना रैंकिंग में भारत के पड़ोसी देशों – पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका को दुनिया के ‘सबसे नाकाम देशों’ की सूची में शामिल किया है। सूची में शामिल 60 देशों में पाकिस्तान को 12वें, म्यांमार को 18वें, बांग्लादेश को 25वें, नेपाल को 27वें, श्रीलंका को 29वें और भूटान को 50वें स्थान पर रखा गया है। इस सूची में अफ्रीकी देशों की बहुतायत है।

सूची में सबसे ऊपर स्थित 10 देशों में चाड, सूडान, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, हैती, जिम्बाव्वे, अफगानिस्तान और इराक शामिल हैं। पाकिस्तान के बारे में रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘पाकिस्तान को वॉशिंगटन के नीति नियामक धड़ों में लंबे समय से दुनिया का सबसे खतरनाक देश माना जाता है। अब पाकिस्तान न केवल पश्चिम के लिए बहुत खतरनाक है, बल्कि यह अपने लोगों के लिए भी बहुत बड़ा खतरा है।’’

बांग्लादेश के बारे में रिपोर्ट कहती है कि हर पांच में से दो बांग्लादेशी गरीबी में जीवन बिता रहे हैं। किसी भी सुधार के तहत यहां के पर्यावरण से भी लड़ना होगा। वैज्ञानिक चेतावनी दे रहे हैं कि समुद्र का स्तर अगर एक मीटर भी बढ़ गया तो इस देश का 17 फीसदी हिस्सा डूब जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *