बढ़ी लाटसाहबी, जकड़बंदी फाइनेंस की

इस समय राजनीति ही नहीं, देश की अर्थनीति में भी अंधेरगर्दी चल रही है। ऐसा वे प्रशासक कर रहे हैं जो जनता से दूर रहते और सत्ता के गलियारों से होते हुए देश की नियामक संस्थाओं के लाटसाहब बन बैठे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अफसर हैं। आईआईटी कानपुर से बी-टेक और अमेरिका की प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स की डिग्री ली है। 11 दिसंबर 2024 से रिजर्व बैंक के गवर्नर हैं। पहले भारत सरकार में राजस्व सचिव थे। शास्त्रीय समझ कहती है कि मुद्रास्फीति को घटाने के लिए ब्याज दर बढ़ा देनी चाहिए। इससे लोगबाग कम खर्च करते हैं जिससे खपत या मांग बढ़ जाती है और सप्लाई उससे ज्यादा रहने से मुद्रास्फीति अपने-आप घटती चली जाती है। मूलतः इसी तर्क के आधार पर बीते हफ्ते संजय मल्होत्रा की लाटसाहबी में रिजर्व बैंक ने मौजूदा नीतिगत ब्याज या रेपो दर को 5.25% से उठाकर 5.50% कर दिया। सवाल उठता है कि देश में खपत का स्तर जब ज़मीन पर गिरकर लोट रहा हो, तब ब्याज दर बढ़ाकर खपत को और ज्यादा घटाने का क्या मतलब है? खपत कम, ऊपर से पूंजी की लागत बढ़ा दी गई तो देश में कौन सिरफिरा निवेश करेगा? वैसे भी सार्थक निवेश के बजाय देश के जन-जीवन पर फाइनेंस की जकड़बंदी घातक हद तक कसती जा रही है। अब सोमवार का व्योम…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field