कर्ज-मुक्ति के लिए यूरोप में 700 अरब यूरो मंजूर

ऋण के बोझ और तरलता के संकट से जूझ रहे यूरो ज़ोन के देशों को उबारने के लिए यूरोपीय संघ 700 अरब यूरो का स्थाई वित्तीय सुरक्षा पैकेज देने को राजी हो गया है। माना जा रहा है कि ऋण संकट के चलते इन देशों पर मंडराते राजनीतिक अस्थायित्व के बादल छंट जाएंगे।

नया राहत कोष, यूरोपीय स्थिरता प्रणाली (ईएसएम) 440 अरब यूरो के वर्तमान अस्थाई वित्तीय कवच, यूरोपीय वित्तीय स्थिरता कोष (ईएफएसएफ) की जगह ले लेगा। ग्रीस का ऋण संकट, आयरलैंड व पुर्तगाल जैसे ऋण समस्या से ग्रस्त अन्य देशों तक न फैले इसके लिए यह कोष एक साल पहले स्थापित किया गया था और इसकी मीयादा अगले साल 2013 के मध्य तक समाप्त हो रही है।

यूरोपीय संघ के वित्त मंत्रियों ने मंगलवार को प्रस्तावित राहत कोष के नियमों को अंतिम रूप दे दिया क्योंकि यूरोपीय संघ और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से पिछले साल 100 अरब यूरो का बेलआउट पैकेज पाने के बाद भी ग्रीस दिवालियापन को टालने के लिए जूझ रहा है।

नए प्रस्ताविक फंड में 620 अरब यूरो क्रेडिट गारंटी के रूप में होंगे, जबकि 80 अरब यूरो ज़ोन के सदस्य देशों से कैश के रूप में आएंगे। यह कैश अदायगी 2013 से 2017 के बीच पांच बराबर किश्तों में की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *