अमेरिका में मिले कम ब्याज, यहां मिले ज्यादा
टैपरिंग का सीधा-सा मतलब होता है अर्थव्यवस्था को दिए जा रहे वित्तीय प्रोत्साहन से हाथ खींचना। अमेरिका में फेडरल रिजर्व की योजना है कि वह इस साल मार्च तक सिस्टम में बॉन्ड खरीदकर डॉलर डालने के कार्यक्रम में कटौती या टैपरिंग शुरू कर देगा। उसके बाद वह खरीदे गए बॉन्डों को निकालने लगेगा। इससे बॉन्ड के भाव घटेंगे और उसी अनुपात में उन पर यील्ड या ब्याज की दर बढ़ने लगेगी जिससे बढ़ती मुद्रास्फीति को रोकने मेंऔरऔर भी
अमेरिका अब भी सिस्टम में झोंक रहा डॉलर!
अमेरिका में अप्रैल 2020 में कोविड का प्रकोप शुरू होने के समय से वहां का केंद्रीय बैंक, फेडरल रिजर्व बॉन्ड खरीदकर सिस्टम में डॉलर झोंक रहा है। नतीजतन, उसकी बैलेंस शीट 12 जनवरी 2022 तक 8788.30 अरब डॉलर की हो चुकी थी। इसमें 1425 अरब डॉलर का इजाफा बीते साल 2021 में हुआ है। फेड सरकारी बॉन्ड, बंधक रखी प्रतिभूतियों से जुड़े बॉन्ड और कॉरपोरेट बॉन्ड खरीदकर सिस्टम में डॉलर डालता है। इससे वित्तीय बाज़ार में नकदीऔरऔर भी
निफ्टी बंधा है फेडरल रिजर्व की बैलेंसशीट से
नए साल के दो हफ्तों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने उम्मीद से उलट हमारे शेयर बाजार में खरीदने से ज्यादा बेचने का सिलसिला जारी रखा है, जबकि इसी दौरान अमेरिका के केंद्रीय बैंक, फेडरल रिजर्व ने टैपरिंग या बॉन्ड बेचकर सिस्टम से धन निकालने के बजाय बॉन्ड खरीदकर सिस्टम में लगभग 31 अरब डॉलर डाले हैं। बॉन्ड खरीदने का मतलब है फेडरल रिजर्व की बैलेंस शीट का बढ़ जाना, जिसका सीधा रिश्ता है भारतीय शेयर बाज़ारऔरऔर भी
बिजनेस तो हो बमबम, मगर भाव हों मध्यम
कंपनी का बिजनेस भी बम-बम कर रहा हो और शेयर के भाव भी दबे हुए हों – ऐसी आदर्श स्थिति बहुत कम आती है। आमतौर पर शानदार बिजनेस कर रही कंपनी के शेयर सस्ते नहीं मिलते, जबकि डूबते शेयर भावों वाली कंपनियों के बिजनेस में दमखम नहीं होता। कारण यह है कि शेयर बाज़ार में निवेश को आतुर लोग कम से कम लाखों में हैं और अधिकांश लोगों के पास इफरात धन के साथ-साथ थोड़ी-बहुत पारखी नज़रऔरऔर भी







