कोई सिर उठाए शेयर बाज़ार में टिप्स या इंट्यूशन के दम पर ट्रेड करने आ जाए तो वह जेब खाली करके ही लौटेगा। यहां तो वही रिटेल ट्रेडर कामयाब होते हैं जो प्रोफेशनल की तरह ट्रेड करते हैं अपना सिस्टम बनाकर। यह सिस्टम किसी की नकल नहीं होता। टेक्निकल एनालिसिस का आधार। अधिकतम चार-पांच इंडिकेटर का इस्तेमाल। बाज़ार में सक्रिय खिलाड़ियों का पूरा आकलन। भाव कहां और क्यों रुख बदल सकते हैं, कहां पर एंट्री और कहांऔरऔर भी

जो लोग कहीं नौकरी या सुबह से शाम तक काम-धंधा कर रहे हैं, उनके लिए इंट्रा-डे ट्रेडिंग करना व्यावहारिक नहीं है। उन्हें तो स्विंग, मोमेंटम या पोजिशनल ट्रेड ही करना चाहिए। स्विंग ट्रेड पांच-सात या अधिकतम दस दिन के लिए होता है। इसमें सौदा वहां पकड़ते हैं जहां से कोई स्टॉक दिशा बदल सकता है। मोमेंटम ट्रेड भावों की दिशा में या ब्रेकआउट की संभावना को देखते हुए किया जाता है और इसकी अवधि 10-20 दिन कीऔरऔर भी