मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 240 अंक गिरा और एनएसई निफ्टी 77 अंक। लेकिन जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस दोनों ही एक्सचेंजों में पहुंच गया 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 106.40 रुपए (एनएसई) व 106.45 रुपए (बीएसई) पर। हालांकि बंद हुआ यह क्रमशः 104.15 और 104.10 रुपए पर। बढ़त का यह सिलसिला अभी जारी रहने का अनुमान है। असल में जीआईसी (साधारण बीमा निगम) और चार पांच सहायक कंपनियों – नेशनल इंश्योरेंस, ओरिएंटल इंश्योरेंस, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस, न्यू इंडिया एश्योरेंसऔरऔर भी

अगर पी/ई अनुपात के लिहाज से देखें तो आइडिया सेलुलर देश की लिस्टेड टेलिकॉम कंपनियों में भारती एयरटेल के बाद सबसे सस्ता शेयर है। 2009-10 में इसका ईपीएस (प्रति शेयर लाभ) 3.39 रुपए रहा है और इसका शेयर सोमवार को बीएसई में 3.80 फीसदी बढ़कर 58.70 रुपए और एनएसई में 3.45 फीसदी बढ़कर 58.50 रुपए पर बंद हुआ है। इसका पी/ई अनुपात 17.16, भारती एयरटेल का 8.32 और रिलायंस कम्युनिकेशंस का 86.83 है। आइडिया का परिचालन लाभऔरऔर भी

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) द्वारा अपना टेलिकॉम टावर बिजनेस जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर में विलय करने की घोषणा के बाद आज आरकॉम के शेयर में तो 6.36 फीसदी का ही उछाल आया, लेकिन जीटीएफ इंफ्रा के शेयर 19.96 फीसदी तक बढ़ गए। आरकॉम ऊपर में 204.75 रुपए और जीटीएल इंफ्रा 50.40 रुपए तक चला गया। हालांकि दोनों शेयर क्रमशः 4.65 फीसदी बढ़कर 201.45 रुपए और 4.08 फीसदी बढ़कर 47.20 रुपए पर बंद हुए। आज जीटीएल इंफ्राऔरऔर भी

ऊपर-ऊपर से देखें तो दीपक सिंहानिया की कंपनी एलएमएल में अभी बहुत कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। लेकिन अंदर-अंदर उसमें बड़ी लहर बन रही है। एक तो उसे इटली और मिस्र से स्कूटरों का बड़ा ऑर्डर मिला है। दूसरे महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ संयुक्त उद्यम बनने की संभावनाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। इन दोनों ही चर्चाओं ने इसके शेयर में जबरदस्त हलचल पैदा की है। शुक्रवार की बीएसई में इसके 17.81औरऔर भी

बाजार सूत्रों की मानें तो राकेश झुनझुनवाला और रिलायंस कैपिटल ने विम प्लास्ट में साथ मिलकर बड़ी इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी है। इसमें विम प्लास्ट के लिए प्रति शेयर 235 रुपए का भाव लगाया गया है। जल्दी ही इस डील को सार्वजनिक किया जाएगा। माना जा रहा है कि इनकी सक्रियता के बाद यह शेयर 500 रुपए के ऊपर जा सकता है। इन्हीं चर्चाओं के बीच शुक्रवार को विम प्लास्ट का शेयर बीएसई में 6.75 फीसदी बढ़कर 202.35औरऔर भी

गल्फ ऑयल कॉरपोरेशन अपना लुब्रीकेंट व्यवसाय अलग कर एक एसपीवी (स्पेशल परपज वेहिकल) बनाने जा रही है। बाजार सूत्रों के मुताबिक सरकारी कंपनी ओएनजीसी इस तरह बननेवाली नई कंपनी में प्रमुख हिस्सेदारी लेने को तैयार हो गई है। बता दें कि गल्फ ऑयल इंडिया की प्रवर्तक मॉरीशस की कंपनी गल्फ ऑयल इंटरनेशनल है जिस पर पूरी तरह हिंदुजा समूह का नियंत्रण है। हिंदुजा समूह हाल ही में आधिकारिक रूप से कह चुका है कि वह अपने ऑयलऔरऔर भी

लक्ष्मी विलास बैंक बुधवार को बीएसई में 2.41 फीसदी बढ़कर 91.35 रुपए और एनएसई में 2.64 फीसदी बढ़कर 91.45 रुपए पर बंद हुआ है। यह अभी 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर 124.80 और न्यूनतम स्तर 70 रुपए के लगभग बीच में है। असल में हुआ यह कि बीते वित्त वर्ष 2009-10 की चौथी तिमाही में इसे 240.22 करोड़ रुपए की आय पर 20.77 करोड़ रुपए का घाटा लग गया। इसी वजह से पूरे वित्त वर्ष 2009-10 मेंऔरऔर भी

न्यू टेक इंडिया (Nu Tek India) की बुक वैल्यू अभी 50.82 रुपए है, जबकि मंगलवार को उसका शेयर बीएसई में 1.23 फीसदी की बढ़त के साथ 33 रुपए और एनएसई में 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 33 रुपए पर बंद हुआ है। वित्त वर्ष 2009-10 में उसने 185.98 करोड़ रुपए की आय पर 15.87 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया है और उसका ईपीएस (प्रति शेयर लाभ) 4.82 रुपए है। इस आधार पर उसका पी/ई अनुपातऔरऔर भी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के प्रबंधन द्वारा आरडीबी इंडस्ट्रीज पर आज के लिए सर्किट फिल्टर हटाने का ‘अपेक्षित’ नतीजा दिख गया। शेयर 50 फीसदी से ज्यादा गिरकर नीचे में 75.05 रुपए पर पहुंच गया। दोपहर 12 बजे के आसपास यह 47.25 फीसदी की गिरावट के साथ 79.95 पर चल रहा था और इसमें 10.57 लाख शेयरों के सौदे हो चुके थे। यह आरडीबी इंडस्ट्रीज के शेयरों में 12 सालों के दौरान आई सबसे बड़ी गिरावट है। ऐसीऔरऔर भी

सुब्रोस लिमिटेड पच्चीस साल पुरानी कंपनी है। इसे 1985 में जापान की सुजुकी कॉरपोरेशन और डेंसो कॉरपोरेशन ने सूरी बंधुओं के साथ मिलकर बनाया था। रमेश सूरी कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन हैं और श्रद्धा सूरी उसकी प्रबंध निदेशक है। कंपनी कार से लेकर बसों तक के एसी बनाती है। उसके पास देश में ऑटो एयर कंडीशनिंग सिस्टम बनाने की सबसे बड़ी और इकलौती एकीकृत इकाई है। उसके तीन संयत्र नोएडा (उ.प्र.), मानेसर (हरियाणा) और पुणे (महाराष्ट्र) मेंऔरऔर भी