अमेरिका का ऋण संकट फिलहाल टल गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और अमेरिका की दोनों प्रमुख पार्टियों – डेमोक्रेट्स व रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं के बीच सरकार की मौजूदा 14.3 लाख करोड़ डॉलर की ऋण सीमा को बढ़ाने पर सहमति हो गई है जिससे वह जरूरी भुगतान कर सकती है। यह भी तय हुआ है कि अमेरिकी सरकार अगले दस सालों में अपने खर्च में 2.4 लाख करोड़ डॉलर की कटौती करेगी। अब इस सहमति कोऔरऔर भी

बिहार में अब पहले से थोड़े ज्यादा लोग अब शहरों में रहने लगे हैं। 2001 तक राज्य की आबादी का 10.50 फीसदी हिस्सा शहरों में रहता था, जबकि 2011 में यह आंकड़ा बढ़कर 11.30 फीसदी हो गया है। लेकिन दस साल में मात्र 80 आघार अंकों या 0.80 फीसदी की वृद्धि से लगता है कि वहां शहरीकरण का सिलसिला एकदम कच्छप गति से चल रहा है। बिहार के जनगणना निदेशालय में संयुक्त सचिव ए के सक्सेना नेऔरऔर भी

कृषि मंत्रालय की तरफ से मिली ताजा जानकारी के अनुसार देश भर में अब तक 209.93 लाख हेक्टयर रकबे में धान की रोपाई हो चुकी है। पिछले साल की इसी तिथि की तुलना में इस साल धान की रोपाई में 10.11 लाख हेक्‍टेयर की वृद्धि हुई है। इस साल मध्‍य प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार और छत्‍तीसगढ़ में सबसे अधिक धान की खेती की गई है। मोटे अनाजों की बुवाई इस साल 151.88 हेक्‍टेयर में की गयीऔरऔर भी

लोकपाल विधेयक, 2011 लोकसभा में 3 अगस्त तक पेश किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री पी के बंसल ने कहा है कि संसद भवन में मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकपाल विधेयक सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है और उसे लोकसभा में पहले तीन दिनों में पेश किया जाएगा। संसद का वर्ष 2011 का मानसून सत्र (पन्द्रहवीं लोकसभा का आठवां सत्र और राज्य सभा का 223वां सत्र) सोमवार, 1 अगस्‍त से शुरू हो रहा है औकऔरऔर भी

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने स्पीक एशिया ऑनलाइन के भारत स्थित मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तारक बाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया है और वे फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं। तारक बाजपेयी को शुक्रवार को भोर होने से पहले रात में दो बजे मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में गिरफ्तार किया गया। उसके बाद उन्हें मुंबई ले लाया गया। बाजपेयी के अलावा कंपनी के तीन वेंडरों या एजेंटों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिसऔरऔर भी

सरकारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य मुद्रास्फीति की दर 16 जुलाई को समाप्त सप्ताह में घटकर 20 माह के न्यूनतम स्तर 7.33 फीसदी पर आ गई। लेकिन दूध, फल और अंडा, मांस व मछली जैसी जिन प्रोटीन-युक्त खाद्य वस्तुओं का खास जिक्र दो दिन पहले रिजर्व बैंक के गवर्नर डी सुब्बाराव ने मौद्रिक की समीक्षा में किया था, उनके दाम अब भी ज्यादा बने हुए हैं। साल भर की समान अवधि की तुलना में उक्त सप्ताह में फलऔरऔर भी

सार्वजनिक क्षेत्र की नामी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स (भेल) को अमेरिका की मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने दुनिया में सबसे ज्यादा नवोन्मेष करने वाली कंपनियों की सूची में नौवां स्थान दिया है। फोर्ब्स के ताजा अंक में छपी इस सूची में भेल भारत की अकेली इंजीनियरिंग कंपनी है। वह अपने जैसे उपकरण बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों से काफी आगे है। इस सूची में पहले पायदान पर अमेरिका की आईटी कंपनी (सेल्सफोर्स डॉट काम) है जबकि दूसरा स्थानऔरऔर भी

एलआईसी संशोधन विधेयक को अगले हफ्ते पहली अगस्त से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा और अब संसद की वित्त संबंधी स्थाई समिति में सारी आपत्तियां दूर हो जाने के बाद उम्मीद है कि इसे आसानी से पारित भी करा लिया जाएगा। यह विधेयक पहली बार 2009 में लोकसभा में पेश किया गया था। लेकिन उस समय लोकसभा भंग हो जाने के बाद इसका मामला अटक किया। विधेयक में लंबे समय सेऔरऔर भी

विदेशी बैंकों में जमा देश के काले धन को वापस लाने के लिए सरकार ने 97 देशों से बात की है। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि विदेशी बैंकों में अवैध रूप से जमा भारतीय पैसे को वापस लाने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठा रही है। राजधानी दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में मुखर्जी ने कहा कि काले धन को वापस देश में लाने के लिए सरकार लगातार कोशिशऔरऔर भी